विराट कोहली और ऋषभ पंत अगर रणजी ट्रॉफी खेलना चाहते हैं तो उनका स्वागत है: डीडीसीए

इन दिनों टेस्ट क्रिकेट से संघर्ष कर रहे विराट कोहली और ऋषभ पंत के रणजी ट्रॉफी में खेलने के समीकरण टटोले जा रहे हैं. लेकिन यह सब भारतीय टीम मैनेजेंट और एनसीए की हामी पर निर्भर करता है.

Published date india.com Published: January 14, 2025 7:05 PM IST
Virat Kohli Gautam Gambhir
कोच गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली @BCCI

नई दिल्ली. घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इन दिनों खराब दौर से जूझ रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फ्लॉप हुए और इसका नतीजा भारतीय टीम के परफॉर्मेंस पर भी पड़ा, जिसकी वजह से भारत 1-3 से सीरीज हार गया. दोनों खिलाड़ियों को लाल गेंद के फॉर्मेट में रन बनाने की जरूरत है लेकिन लाल गेंद से भारत को अब जून में इंग्लैंड दौरे पर खेलना है, जबकि हाल फिलहाल में उसे सफेद बॉल से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और फिर चैम्पियन्स ट्रॉफी में भाग लेना है.

दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी में अभी दिल्ली के पास दो मुकाबले बचे हैं. अगर विराट और पंत लाल गेंद से खोए भरोसे को हासिल करना चाहते हैं तो उनके पास इन मैचों में खेलने बढ़िया मौका है. दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) उनके स्वागत के लिए तैयार है. DDCA के एक सूत्र ने कहा कि अगर दोनों खिलाड़ी खेलना चाहते हैं तो उनका स्वागत है.

घरेलू मैचों में उनकी भागीदारी पर अंतिम फैसला खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है. डीडीसीए के एक सूत्र ने मंगलवार को ‘आईएएनएस’ को बताया, ‘विराट कोहली और ऋषभ पंत हमारे स्टार खिलाड़ी हैं और दिल्ली के लिए खेलने के लिए उनका स्वागत है, लेकिन हमें उनके कार्यभार और एनसीए और भारतीय टीम प्रबंधन से मिलने वाले सुझावों पर गौर करना होगा.’

पांच टेस्ट मैचों में कोहली ने सिर्फ 190 रन बनाए और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों कातपीछा करते हुए 8 बार आउट हुए. दूसरी ओर, पंत ने 28.33 की औसत से एक अर्धशतक सहित 255 रन बनाए. कोहली और पंत दोनों ही उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और ऑस्ट्रेलिया में अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने में विफल रहे. कोहली ने आखिरी बार 2012 में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेला था. सिडनी में भारत की सीरीज हार के बाद, भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट खिलाड़ियों के लिए जब भी संभव हो घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भाग लेने के महत्व पर जोर दिया.

विकेटकीपर-बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होगी. इससे पहले दिन में, भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा 23 जनवरी से शुरू होने वाले 2024-25 रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले प्रशिक्षण सत्र के लिए मुंबई की टीम में शामिल हुए. दिल्ली को 23 जनवरी से राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलना है, इसके बाद 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ आखिरी ग्रुप गेम खेलना है.

(एजेंसी: आईएएनएस)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.