नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच हुई लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. हालांकि विश्व कप 2023 के दौरान कोहली और नवीन उल हक में सुलह हो गई और दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिलते नजर आए. आईपीएल मैच में हुई इस लड़ाई को लेकर पाकिस्तान के क्रिकेटर इमाम उल हक ने बड़ा खुलासा किया है.
इमाम उल हक ने एक पॉडकास्ट में कहा, जब विराट कोहली का नवीन उल हक के साथ आईपीएल में झगड़ा हुआ था, तो उनके टीम के साथी आगा अली सलमान ने इंस्टाग्राम पर विराट को मैसेज किया था. इमाम ने कहा, यह लड़ाई बहुत वायरल हुई थी, इसके बाद आगा अली सलमान ने विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर मैसेज करते हुए कहा, ‘कोहली बच्चे आराम से, क्या हो गया है ?
30 साल के आगा सलमान विराट कोहली से काफी जूनियर हैं. आगा सलमान ने सिर्फ नौ टेस्ट और 21 वनडे मैच खेले हैं, जबकि किंग कोहली की गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में की जाती है, उनके रिकॉर्ड के आसपास भी दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं है, ऐसे में आगा सलमान की तरफ से विराट कोहली को बच्चा कहना क्रिकेट फैंस को रास नहीं आ रहा है.
Agha Salman sent an Instagram text to Virat Kohli asking him to calm down, confirms Imam Ul Haq 😂🙈 #PSL2024 #IPL2024pic.twitter.com/TW49JtABsa
— Farid Khan (@_FaridKhan) December 1, 2023
आगा सलमान ने साल 2022 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था. उनके नाम नौ टेस्ट मैच में 668 रन और 21 वनडे मैच में 487 रन है. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो शतक है, जबकि वनडे में वह पहले शतक का इंतजार कर रहे हैं. विराट कोहली के नाम वनडे में 50 शतक है और वह वनडे में 50 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.