By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Imran Khan Arrested Look At His Career How 1992 World Cup Winner Captain Become Prime Minister Of Pakistan
पाकिस्तान को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले इमरान खान इस्लामाबाद में गिरफ्तार, जानें- कैसा रहा करियर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पाकिस्तान को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान भी हैं.
Imran Khan Arrested: क्रिकेट के बाद राजनीति की पिच पर सियासी खेल खेल रहे इमरान खान (Imran Khan) के लिए बीते कुछ महीने काफी चुनौतीपूर्ण चल रहे थे. मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें जबरन हिट विकेट आउट करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. 70 वर्षीय इमरान खान करीब 4 सालों (अगस्त 2018 से अप्रैल 2022) तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे और इसके बाद उनकी सरकार गिर गई. सरकार जाने के बाद इमरान खान के खिलाफ तोशाखाना केस समेत 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. उन पर लंबे समय से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी और आज उन्हें इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया.
1992 में पाकिस्तान को बनाया वर्ल्ड चैंपियन
राजनीति की पिच पर खेलने से पहले इमरान खान पाकिस्तान की सबसे सफलतम शख्सियतों में रहे. उन्होंने 1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था. तब ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के इस टूर्नामेंट में इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. पाकिस्तान की टीम वनडे फॉर्मेट में सिर्फ एक ही बार विश्वकप का खिताब जीत पाई है.
क्रिकेट में 21 साल की देश की सेवा
साल 1971 में पाकिस्तान की टीम में 19 साल के नौजवान इमरान खान को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में डेब्यू का मौका मिला था और इसके बाद से इमरान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपने देश के लिए अगले 21 सालों तक क्रिकेट खेला 21 साल के इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 88 टेस्ट मैच और 175 वनडे वनडे मैच खेले. खान साहब के नाम 7 इंटरनेशनल शतक हैं, जिनमें से 6 उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में जड़े हैं. उन्होंने टेस्ट में 3807 रन, जबकि वनडे में 3709 रन बनाए.
इस पूर्व ऑलराउंडर के बॉलिंग रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 362 और वनडे में 182 शिकार अपने नाम किए. टेस्ट करियर में उन्होंने 23 बार 5 विकेट और 6 बार 10 विकेट भी अपने नाम किए, वहीं वनडे में एक बार ही वह 5 विकेट हॉल अपने नाम कर पाए.
1996 से राजनीति में एंट्री
पाकिस्तान को 1992 का वर्ल्ड कप जिताने के बाद इमरान खान अपने देश के नेशनल हीरो बन चुके थे और इसके बाद उन्होंने अपने करियर की सैकंड इनिंग राजनीति की पिच पर खेलने का फैसला किया. उन्होंने साल 1997 में पाकिस्तान तारीक-ए-इन्फास पार्टी (PTI) बनाई. उन्होंने 1996 के आम चुनावों में पाकिस्तान की दो-दो संसंदीय क्षेत्र मियांवली और लाहौर से चुनाव लड़े लेकिन वह दोनों ही सीटों से चुनाव हार गए.
इसके बाद तमाम उतार-चढ़ावों के बीच उनकी पार्टी पीटीआई को 2018 के आम चुनावों में जनता का भरपूर समर्थन मिला और वह पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए. हालांकि उनके नेतृत्व में बनी पहली सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और अप्रैल 2022 में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें