IND A Vs PAK A Final Live Score: सूफियान मुकीम (Sufiyan Muqeem) की शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ए टीम ने भारत ए के खिलाफ फाइनल मैच में 128 रन से जीत हासिल कर इमर्जिंग एशिया कप खिताब पर कब्जा किया. भारतीय टीम पाकिस्तान के दिए 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने 51 गेंदो पर 61 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान यश ढूल ने 41 गेंदो पर 39 बनाए. हालांकि कोई भी बल्लेबाजी टिककर लंबी पारी नहीं खेल पाया और भारत ने ये मैच गंवाया.
पाकिस्तान ए टीम के लिए सूफियान ने 10 ओवर में 66 रन देकर तीन विकेट लिए. उनके अलावा अरशाद इकबाल, मेहरान मुमताज और मोहम्मद वसीम जूनियर को 2-2 सफलताएं मिली.

पाकिस्तान ए टीम ने इमर्जिंग एशिया कप 2023 जीता
IND A Vs PAK A Final Live Score: 40वें ओवर में मोहम्मद वसीम जूनियर की आखिरी गेंद पर युवराजसिंह के आउट होने के साथ ही भारतीय पारी 224 पर सिमट गई और पाकिस्तान ने 128 रन से मैच जीतकर एशिया कप खिताब पर कब्जा किया.
IND A Vs PAK A Final Live Score: 37वें ओवर में भारतीय टीम का नौंवा विकेट गिरा. ओवर की आखिरी गेंद पर राजवर्धन हंगरगेकर अरशाद इकबाल की गेंद पर बोल्ड हुए.
IND A Vs PAK A Final Live Score: 32वें ओवर में भारत का आठवां विकेट गिरा. ओवर की दूसरी गेंद पर सूफियान मुकीम ने हर्षित राणा को आउट किया.
IND A Vs PAK A Final Live Score: भारत का सातवां विकेट गिरा. रियान पराग 31वें ओवर में मेहरान मुमताज के शिकार बने.
IND A Vs PAK A Final Live Score: 29वें ओवर में भारतीय टीम का छठां विकेट गिरा. मेहरान मुमताज की पांचवीं गेंद पर ध्रुव जुरेल साहिबजादा फरहान के हाथों कैच आउट हुए.
IND A Vs PAK A Final Live Score: 26वें ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, जब सूफियान मुकीम की तीसरी गेंद पर कप्तान यश ढूल कैच आउट हुए.
IND A Vs PAK A Final Live Score: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 157/4 | यश ढूल 38(39), ध्रुव जुरेल 0(2)
IND A Vs PAK A Final Live Score: 25वें ओवर में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा. निशांत सिंधू जो कि धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे मुबासिर खान के ओवर की चौथी गेंद पर तैयब ताहिर के हाथों कैच आउट हुए.
IND A Vs PAK A Final Live Score: 20 ओवर में भारत का स्कोर 132/3 | निशांत सिंधू 0(1), यश ढूल 23(25)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.