AUS vs IND: भारत ने तोड़ा कंगारुओं का गुरूर, 43 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को देखने पड़े इतने बुरे दिन

Australia's Lowest Ever Score against India at Home: पहली पारी में 104 रन पर ढेर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट में 43 साल बाद इतने बुरे दिन देखने पड़े हैं.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: November 23, 2024, 11:02 AM IST

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने मेजबान टीम पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. कप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पंजे की बदौलत टीम इंडिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसकी पहली पारी में 104 रनों पर ढेर कर दिया. इस तरह भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त मिली है. भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन का स्कोर बनाया था.

IND vs AUS 1st Test: बुमराह ने पर्थ में मारा रिकॉर्डतोड़ ‘पंजा’, एकसाथ कई दिग्गजों की बराबरी की

पहली पारी में 104 रन पर ढेर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट में 43 साल बाद इतने बुरे दिन देखने पड़े हैं. 1981 के बाद से यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में भारत के किलाफ इतने कम स्कोर पर ऑलआउट होना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया का इससे पहले इतना बुरा हाल साल 1981 में हुआ था जब वो भारतीय गेंदबाजों के सामने सिर्फ 83 रन पर सिमट गई थी. हालांकि कंगारू इस बार 100 का आंकड़ा पार करने में सफल रहे.

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में सबसे कम स्कोर

83 रन – मेलबर्न, साल 1981
104 रन – पर्थ, साल 2024
107 रन – सिडनी, साल 1947
131 रन – सिडनी, साल 1978
145 रन – एडिलेड, साल 1992.

पर्थ में भारतीय टीम पहली पारी में केवल 150 रनों पर सिमट गई थी. लेकिन उसने गेंदबाजी में शानदार वापसी करते हुए पहले दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया के भी केवल 67 रन के स्कोर तक 7 विकेट गिरा दिए थे. मैच के दूसरे दिन पहले टेस्ट में कप्तान की भूमिका निभा रहे बुमराह ने मैच के दूसे दिन एलेक्स कैरी को आउट करके अपना पंजा खोला.

उनके अलावा अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे हर्षित राणा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो सफलता हासिल की. मेजबान टीम के लिए नौवें नंबर के बल्लेबाज मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 26 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 112 गेंदों पर दो चौके लगाए. उनके अलावा एलेक्स कैरी ने 21 और ट्रेविस हेड ने 11 रन बनाए.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.