live

IND vs AUS 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से धोया, जोश हेजलवुड जीत के हीरो

INDvs AUS 2nd T20 Highlights: भारत को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. 5 मैचों की सीरीज में अब वह 0-1 से पीछे है.

Published date india.com Updated: October 31, 2025 5:23 PM IST
Ind vs AUS 2nd T20is
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 2nd T20i LIVE

IND vs AUS 2nd T20 Highlights: मेलबर्न टी20I में भारत को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से धो दिया है. अभिषेक शर्मा (68) को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए. उनके अलावा हर्षित राणा (35) ही ऐसे बल्लेबाज थे, जो दहाई का आंकड़ा छू पाए. जोश हेजलवुड ने मैच की शुरुआत में ही 3 विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी. उन्होंने पावरप्ले में ही अपना बॉलिंग कोटा खत्म कर दिया था और उनके अलावा पावरप्ले में एक विकेट नाथन एलिस ने अपने नाम किया.

भारत इसके बाद अंत तक संभल नहीं पाया और सिर्फ 49 के स्कोर पर उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन में थे. इसके बाद शिवम दुबे को रोककर हर्षित राणा (35) को बैटिंग पर भेजा गया, जिन्होंने दबाव में घिरी टीम इंडिया के लिए शानदार बैटिंग की. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 56 रनों की साझेदारी की. करीब 8 ओवर तक भारत को कोई नया झटका नहीं लगने दिया.

लेकिन जब तेजी से रन बटोरने के प्रयास में हर्षित जेवियर बर्टलेट का शिकार बने तो ऑलराउंडर शिवम दुबे (4) भी कुछ खास नहीं कर पाए.

126 रनों का लक्ष्य आसान था और ऑस्ट्रेलिया ने इसका पीछा करने में तेजी दिखाई. ट्रेविस हेड (28) और और मिचेल मार्श 46) ने धमाकेदार शुरुआत की. दोनों ने पारी के 5वें तक टीम का स्कोर 50 पार करा दिया. इसी ओवर में हेड को वरुण चक्रवर्ती ने चलता किया.  लेकिन मार्श यहां रुकने के मूड में नहीं थे. ऑस्ट्रेलिया ने 9वें ओवर तक 3 विकेट गंवाकर 90 रन जोड़ लिए थे. इसके बाद बाकी बचे रन जब औपचारिकता भर लग रहे थे, तब भारत ने 3 विकेट और झटककर अपनी हार को कुछ और गेंद तक भले टाल दिया. लेकिन कंगारुओं ने यहां 40 बॉल बाकी रहते यह मैच अपने नाम कर लिया.

Live Updates

  • Oct 31, 2025 5:23 PM IST

    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: दूसरे T20I में 4 विकेट से हारा भारत, सीरीज में 0-1 से पिछड़ा. तीसरा मैच रविवार को बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा.

  • Oct 31, 2025 5:00 PM IST
    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: हैट्रिक चांस पर जसप्रीत बुमरहा, लगातार 2 बॉल पर 2 आउट
    AUS: 124/6
    मार्कस स्टोइनिस (4*)
  • Oct 31, 2025 4:50 PM IST
    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: 11 ओवर का खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बना लिए हैं 110 रन
    AUS: 110/3
    जोश इंग्लिश (18*), मिचेल ओवन (6*)
  • Oct 31, 2025 4:14 PM IST
    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका. बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा ने लपका ट्रेविस हेड (28) का शानदार कैच
    AUS: 51/1
    मिचेल मार्श (13*)
  • Oct 31, 2025 4:11 PM IST

    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत, 4 ओवर ठोक डाले 49 रन
    AUS: 49/0
    ट्रेविस हेड (27*), मिचेल मार्श (12*)

  • Oct 31, 2025 3:31 PM IST
    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: भारत के 9वें विकेट का पतन, अभिषेक शर्मा (68) नाथन एलिस का दूसरा शिकार.
    IND: 125/10
    भारत 125 रन बनाकर ऑल आउट
  • Oct 31, 2025 3:21 PM IST
    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: भारत को 8वां झटका, कुलदीप यादव (0) मार्कस स्टोइनिस का शिकार
    IND: 110/8
    अभिषेक शर्मा (53*)
  • Oct 31, 2025 3:15 PM IST
    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: भारत को 7वां झटका, हर्षित राणा (35) के बाद शिवम दुबे (4) भी OUT.
    IND: 109/7
    अभिषेक शर्मा (52*),
  • Oct 31, 2025 3:14 PM IST
    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: भारत को छठा झटका, हर्षित राणा (35) जेवियर बर्टलेट की गेंद पर आउट.
    IND: 105/6
    अभिषेक शर्मा (52*),
  • Oct 31, 2025 3:01 PM IST
    IND vs AUS 2nd T20 LIVE Score: अभिषेक शर्मा की फिफ्टी, 23 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से टी20I करियर की छठी हाफ सेंचुरी.
    13 ओवर बाद
    IND: 92/5
    अभिषेक शर्मा (51*), हर्षित राणा (23*)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.