ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहला मैच धुलने के बाद मेलबर्न के मैदान पर आमने-सामने होंगी. बारिश के चलते पहला मैच बेनतीजा रहा था, जिससे सीरीज अभी 0-0 की बराबरी पर ही है, जबकि सीरीज के बाकी 4 मैचों में अब दोनों ही टीमें बढ़त बनाने के मकसद से मैदान पर होंगी. इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने 9.4 ओवरों में 1 विकेट खोकर 97 रन बनाए, लेकिन बार-बार बारिश के चलते रुकावट के बाद आखिकरकार मैच रद्द कर दिया गया.
सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि शुभमन गिल 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर नाबाद रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अहम खिलाड़ी हैं.
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम को बल्लेबाजी में मिचेल मार्श और टिम डेविड से उम्मीदें होंगी. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड अपनी चमक बिखेर सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा. टीम इंडिया ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 11 मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहे। शेष 2 मैच बेनतीजा रहे.
इस मैच में अगर मौसम का हाल देखें तो मेलबर्न में शुक्रवार के दिन बारिश की आंशका है. यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भारत इस सीरीज को जीतकर वनडे सीरीज का हार का बदला लेना चाहेगा.
भारत को यहां वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. तब भारत यहां पहली बार युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में उतरा था. गिल इस फॉर्मेट में अभी तक कप्तान नहीं हैं और वह उपकप्तान के तौर पर खेल रहे हैं. इस फॉर्मेट में उन्होंने एशिया कप से ही वापसी की है.
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.