एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से दी मात

IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत को करारी शिकस्त दी है. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट झटके. मिचेल स्टार्क ने दो और स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट चटकाये.

Published date india.com Updated: December 8, 2024 11:43 AM IST
एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से दी मात
Image Source- X/@cricketcomau

IND VS AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के दिन-रात्रि दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की. पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच को 295 रन से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस जीत से श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली.

ऑस्ट्रेलिया ने दिन के पहले सत्र में ही जीत के लिए मिले 19 रन के लक्ष्य को 3.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त लेने के बाद भारत की दूसरी पारी को महज 175 रन पर समेट दिया.

ऋषभ पंत जल्दी हुए आउट

भारत ने दिन की शुरुआत अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 128 रन से आगे से की थी.  मिचेल स्टार्क ने शुरुआती ओवर में भी स्कोर बोर्ड पर बिना कोई रन जोड़े ऋषभ पंत (28) को आउट कर मैच में भारत की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

नीतीश कुमार रेड्डी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को चलता करने की औपचारिकता पूरी की. हरफनमौला नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 42 रन का योगदान दिया जिससे टीम पारी की हार से बच गयी. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट झटके. मिचेल स्टार्क ने दो और स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट चटकाये.

भारत ने जीता था टॉस

ऑस्ट्रेलिया के लिए ये जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इस टेस्ट में वे बहुत दबाव में थे. मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले गेंदबाजी करने के लिए कहा और मिशेल स्टार्क ने पहली गेंद पर जायसवाल को आउट करके उन्हें शानदार शुरुआत दिलाई और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

ट्रैविस हेड ने खेली तूफानी पारी

स्टार्क ने पहली पारी में 6 विकेट लिए और भारत को 180 रन पर आउट कर दिया. ट्रैविस हेड ने शनिवार को 140 रन की तूफानी पारी खेली. हेड की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 157 रनों की बढ़त हासिल की. ​​फिर शाम के समय गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर मैच लगभग अपने नाम कर लिया, क्योंकि एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. बाकी औपचारिकताएं आज पूरी हो गईं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमारे लिए यह निराशाजनक सप्ताह रहा, हम मैच जीतने के लिए अच्छा नहीं खेल पाए और ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया. हम अपने अवसरों का लाभ उठाने में विफल रहे. पर्थ में हमने जो किया वह विशेष था. हम फिर से ऐसा करना चाहते थे, लेकिन हर टेस्ट मैच की अपनी चुनौती होती है. हम इसके (गाबा टेस्ट) लिए उत्सुक हैं. वहां कुछ बहुत अच्छी यादें हैं. हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और अच्छा खेलना चाहते हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.