सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिले 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने सात महीने के बाद वनडे में अर्धशतक जड़ दिया. कोहली के शानदार 74 और रोहित शर्मा के नाबाद 121 रन की पारियों के दम पर भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से रौंद दिया.
किंग कोहली ने 27.3 ओवर में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह कोहली के वनडे करियर का
75वां अर्धशतक है. सात महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के बाद कोहली पर्थ और एडिलेड में खाता खोले बिना आउट हो गए थे. लेकिन तीसरे वनडे में उन्होंने कमाल की वापसी करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.
सचिन तेंदुलकर का एक और महारिकॉर्ड तोड़ा
अपने 75वें वनडे अर्धशतक के बाद विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का एक और महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. वनडे में चेज करते हुए कोहली का यह 70वां अर्धशतक है और वो सचिन के वनडे में चेज करते हुए 69 अर्धशतकों को पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा 55 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.
वनडे में रोहित और विराट के बीच पांच साल और नौ महीने के बाद यह पहली शतकीय साझेदारी है. दोनों के बीच इससे पहले, जनवरी 2020 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय साझेदारी हुई थी. विराट ने इसके साथ ही वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2500 रन भी पूरे कर लिए हैं.
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
Add India.com as a Preferred Source
अपनी 74 रनों की नाबाद पारी के साथ ही विराट अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 18426 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं. विराट के अब वनडे में 14243 रन है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.