By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ind Vs Aus Adelaide Test Record Number Of Fans Turn Up To Watch The Pink Ball Test You Too Will Be Surprised To See The Figures
IND vs AUS : पिंक बॉल टेस्ट देखने रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे फैंस, आंकड़े देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड के मैदान पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. जिसके पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में फैंस ये मुकाबलें देखने के लिए मैदान पहुंचे है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन एडीलेड ओवल में 36,225 प्रशंसक पहुंचे. जो दोनों टीम के बीच पांच दिवसीय मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी का नया रिकॉर्ड है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार पिछला रिकॉर्ड 2011-12 की सीरीज के दौरान 35,081 दर्शकों का था.
जिसमें मेजबान टीम ने भारत का 4-0 से सूपड़ा साफ किया था. शुक्रवार को 53,500 दर्शकों की क्षमता वाले मैदान पर दर्शकों की भीड़ उमड़ने का अनुमान था. क्योंकि पहले और दूसरे टेस्ट के बीच लंबे अंतराल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया दोबारा आमने-सामने थे.
भारत की टीम साल 2020 में इसी मैदान पर 36 रन पर ऑल आउट हो चुकी है. ये मुकाबला भी पिंक बॉल से खेला गया था. वही इस मैच से पहले पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भी पहले टेस्ट के लिए प्रशंसकों की रिकॉर्ड संख्या पहुंची है. जिसे मेहमान टीम ने रिकॉर्ड 295 रन से जीतकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार पर्थ स्टेडियम में शुरुआती दो दिन में पर्थ में किसी भी टेस्ट मैच में उपस्थिति का नया रिकॉर्ड बना. इस दौरान पहले दिन 31,302 और दूसरे दिन 32,368 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सीरीज के पहले टेस्ट के लिए कुल 96,463 दर्शक मैदान पर पहुंचे थे. जो पर्थ में अब तक दर्ज की गई.
दूसरी सबसे अधिक कुल दर्शकों की उपस्थिति और पर्थ स्टेडियम में दर्शकों की सबसे अधिक उपस्थिति थी. पांच मैच की टेस्ट सीरीज के बाकी मुकाबलों के ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे. जहां बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम में आने की उम्मीद है.
मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम
डे नाइट टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. मगर रोहित का ये निर्णय सही साबित नहीं हुआ और भारत की टीम पिंक बॉल टेस्ट में सिर्फ 180 रन पर ही ढेर हो गई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम खबर लिखें जाने तक 1 विकेट के नुकसान पर
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें