IND vs AUS: विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट वाली कमजोरी को ही वनडे में आजमाएगा ऑस्ट्रेलिया, इस खिलाड़ी ने बताया प्लान

अपने टेस्ट करियर के अंतिम सालों में विराट कोहली ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छेड़-छेड़ कर आउट होते रहे. उन्होंने इस फॉर्मेट से भले संन्यास ले लिया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया वनडे में भी उनके खिलाफ इसी प्लान को परेखेगा.

Published date india.com Published: October 21, 2025 8:08 PM IST
Virat Kohli in Australia
विराट कोहली @X.com

अपने वनडे करियर को वर्ल्ड कप 2027 तक ले जाने की होड़ में बने हुए विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर कड़े इम्तिहान से गुजरना होगा. वह पर्थ वनडे में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर ही आउट किया था. ऑफ स्टंप से बाहर की गेंदों को छेड़ने की उनकी बुरी आदत टेस्ट क्रिकेट में उनके लिए सजा साबित हुई थी और अब जब उन्होंने लाल गेंद के फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है तो कंगारू टीम उन्हें वनडे फॉर्मेट में भी इसी प्लान पर परखना चाहती है. दूसरे वनडे से पहले टीम के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने कहा कि उनकी टीम के तेज गेंदबाज विराट की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों के खिलाफ हाल की कमजोरी का फायदा उठाना जारी रखेंगे.

पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 0 पर आउट होने वाले कोहली एडिलेड ओवल में वापसी करने के लिए बेताब होंगे, जो विदेशी सरजमीं पर उनका सबसे सफल मैदान है. इस मैदान पर उन्होंने 5 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं और सभी फॉर्मेट में 65 की औसत से रन बनाए हैं.शॉर्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं तेज गेंदबाजों की बैठक में नहीं था लेकिन ऐसा लगता है कि वह (कोहली) हाल ही में इसी तरह आउट हो रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हॉफ (जोश हेजलवुड) और स्टार्सी (मिचेल स्टार्क) जैसे कुछ खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ काफी गेंदबाजी की है और वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं. पर्थ में उन्होंने परिस्थितियों को अपना काम करने दिया. विकेट पर थोड़ी स्विंग और थोड़ी सी उछाल थी इसलिए मुझे यकीन है कि वे फिर से ऐसा ही करेंगे.’

भारत को पहले वनडे में ऑप्टस स्टेडियम में 42,423 दर्शकों की मौजूदगी में भारी समर्थन मिला था, जिनमें से अधिकांश सात महीने से अधिक समय के बाद रोहित शर्मा और कोहली की टीम में वापसी देखने आए थे. खेल के अन्य दो फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद ये दोनों पूर्व कप्तान 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं.

शॉर्ट ने कहा, ‘जब रोहित या (शुभमन) गिल उस दिन (पर्थ में) आउट हुए और फिर कोहली आए तो बस नारे लगे. जब वह मैदान पर उतर रहे होते थे तो बल्लेबाज के रूप में मैदान से बाहर जाते समय आपको बहुत बुरा महसूस होता था. यह एक शानदार अनुभव है.’

रोहित और कोहली दोनों ही अपने वापसी वाले मैच में लय में नहीं दिखे और दोनों बल्लेबाज क्रमशः 8 और 0 रन पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 46 रन की पारी खेलकर टीम को बारिश से प्रभावित मैच में सात विकेट से जीत दिलाई. भारत सीरीज में 0-1 से पीछे है इसलिए गुरुवार को एडिलेड में होने वाला मैच जीतना जरूरी है जिससे कि वह सीरीज में बने रह सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.