IND vs AUS: सचिन का सर्वाधिक बार शिकार करने वाले दिग्गज बॉलर ने कंगारुओं को दिया किंग कोहली से निपटने का मंत्र

Glenn McGrath calls Virat Kohli 'emotional': पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में सबकी नजरें विराट कोहली पर रहने वाली है. कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड रहा है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: November 17, 2024, 1:31 PM IST

मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली चार टेस्ट श्रृंखला जीती हैं जिनमें से दो ऑस्ट्रेलिया में खेली गई. टीम इंडिया को हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की श्रृंखला से पूर्व पिछली श्रृंखला में स्वदेश में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा.

पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में सबकी नजरें विराट कोहली पर रहने वाली है. कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम कोहली के खिलाफ एक अलग रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है.

Border-Gavaskar Trophy: भारत के लिए गुड न्यूज! रोहित शर्मा के साथ मोहम्मद शमी भी जाएंगे ऑस्ट्रेलिया, पर्थ में खेलना तय

इस बीच, दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया के पास ‘भावनात्मक’ विराट कोहली को निशाना बनाने की ‘क्षमता’ है और यह स्टार बल्लेबाज अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की खराब शुरुआत करता है तो 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली श्रृंखला में दबाव में आ जाएगा.

फॉक्स क्रिकेट ने ‘कोड स्पोर्ट्स’ पर मैकग्रा के हवाले से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की हार के बाद, आपके पास खुद को साबित करने के लिए बहुत क्षमता है. इसलिए उन पर दबाव डालें और देखें कि वे इसके लिए तैयार हैं या नहीं.’’

मिलिए CSK के दिग्गज खिलाड़ी की बेटी से, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस भूमिका में आईं नजर

एक दशक से अधिक समय से भारत की बल्लेबाजी के मुख्य आधार रहे कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इस साल उन्होंने जो छह मैच खेले हैं उनमें उनका औसत मात्र 22.72 रहा है.

चोटिल शुभमन गिल पहले टेस्ट से बाहर हैं और कप्तान रोहित शर्मा का खेलना भी संदिग्ध है और ऐसे में कोहली बल्लेबाजी क्रम का नेतृत्व करने का दबाव महसूस करेंगे. हालांकि 36 वर्षीय कोहली ऑस्ट्रेलिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चार दौरों में 54.08 के प्रभावशाली औसत से रन बनाए हैं.

Most Wickets in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

मैकग्रा ने चेतावनी दी कि कोहली को आक्रामक तरीके से निशाना बनाने से यह स्टार बल्लेबाज भी उत्साहित हो सकता है विशेषकर अगर वह अपनी भावनाओं को काबू में रखने में कामयाब रहता है तो.

ऑस्ट्रेलिया के लिए 1993 से 2007 के बीच 124 मैच में 563 टेस्ट विकेट लेने वाले 54 वर्षीय मैकग्रा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह थोड़ा दबाव में है और अगर वह शुरू में कुछ कम स्कोर करता है तो वह वास्तव में इसे महसूस करेगा. मुझे लगता है कि वह काफी भावनात्मक खिलाड़ी है.’’

(भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.