नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे पर है, जहां टीम इंडिया को 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कहा जा रहा था कि वह व्यक्तिगत कारणों से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.
लेकिन अब अपने बच्चे के जन्म की घोषणा के बाद ऐसा लग रहा है कि भारतीय कप्तान पर्थ टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे. भारत के लिए एक अच्छी बात ये भी है कि रोहित के साथ साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं.
मिलिए CSK के दिग्गज खिलाड़ी की बेटी से, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस भूमिका में आईं नजर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी पर्थ में पहले टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं. हालांकि यह अभी तय नहीं हैं कि दोनों खिलाड़ी शुरुआती मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो पाएंगे या नहीं. चोट के कारण लगभग एक साल तक बाहर रहने वाले शमी को समय पर ठीक नहीं होने के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था.
मोहम्मद शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में खुलासा किया कि स्टार तेज गेंदबाज के एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ” वह एडिलेड (दूसरे) टेस्ट के बाद भारतीय टीम में शामिल होंगे. अब जब वह वापस आ गया है और अपनी फिटनेस साबित कर चुका है, विकेट ले चुका है, तो दौरे के दूसरे भाग में वह टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा,”
Most Wickets in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज
शमी ने 2024 रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के लिए खेलते हुए जोरदार वापसी की है. स्टार तेज गेंदबाज ने शानदार वापसी करते हुए चार विकेट लिए और मध्य प्रदेश के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. शमी ने 19 ओवरों में 54 रन देक चार विकेट चटकाए. इसमें शुभम शर्मा, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय और कुलवंत केजरोलिया के महत्वपूर्ण विकेट शामिल हैं.
तेज गेंदबाज शमी ने दूसरी पारी में भी अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन और विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और 36 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बंगाल की टीम को वापसी करने में मदद मिली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.