कप्तान स्टीव स्मिथ ने गेंदबाजों को नहीं माना हार का कारण, बताया- क्यों हारा ऑस्ट्रेलिया?

ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक बॉलिंग की लेकिन अगर हमने नाजुक मौके पर विकेट नहीं गंवाए होते तो 280 से ज्यादा रन बनाते और मैच का परिणाम कुछ और होता.

Published date india.com Published: March 4, 2025 10:47 PM IST
Steve Smith KL Rahul
भारत की जीत के बाद KL राहुल को बधाई देते स्टीव स्मिथ @PTI

दुबई. भारत के खिलाफ 4 विकेट से हारकर ऑस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियन्स ट्रॉफी से बाहर हो गई है. उसने भारत के सामने 265 रनों की चुनौती पेश की थी, जिसे वह बचा नहीं पाई. इस टूर्नामेंट में दुबई के मैदान पर यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने 250 से ज्यादा का आंकड़ा सफलता के साथ चेज किया हो. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस हार के लिए अपने गेंदबाजों की जिम्मेदार नहीं माना. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने पूरी मेहनत के साथ बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन हम उतने रन नहीं बना पाए, जो इस पिच पर पर्याप्त रहते.

कंगारू कप्तान ने मैच हारने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने बहुत अच्छा काम किया. उन्होंने पूरे मैच में कड़ी मेहनत की, स्पिनरों ने भी खेल को अंत तक लाने में भूमिका निभाई. शुरुआत में बैटिंग के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण विकेट था, जहां स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल था, हर किसी ने आज रात अच्छा काम किया. यह विकेट पूरे मैच के दौरान एक सा ही खेला.’

स्मिथ ने कहा, ‘यहां स्पिनरों के लिए गेंद रुककर आ रहा था, थोड़ी बहुत स्पिन मौजूद थी और तेज गेंदबाजों के लिए गेंद स्किड हो रहा था. तेज गेंदबाजों के लिए यह दोहरी गति वाला पिच था. हमें यहां शायद कुछ और रन बनाने चाहिए थे. हमने नाजुक मौके पर दो विकेट गंवा दिए. अगर हमने 280 से ज्यादा रन बनाए होते तो चीजें यहां अलग दिख सकती थीं.’

उन्होंने कहा, ‘इस मैच में हमने हर मौके पर विकेट गंवाया, जिस ढंग से हम एकसाथ यहां आए, बॉलिंग विभाग ने शानदार काम किया, हमारे कुछ बल्लेबाज खड़े रहे. हम इंग्लैंड के खिलाफ बहुत ही शानदार खेल दिखाया था. हमारे पास कुछ शानदार क्रिकेटर हैं, जो आने वाले समय में और बड़े और बेहतर होंगे.’

बता दें ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अपने फास्ट बॉलिंग विभाग में अपनी प्रीमियर तेज गेंदबाजों को नहीं उतार पाई. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क चोट के चलते खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे. ऐसे में टीम को टीम के दूसरे दर्जे की पेस अटैक बैटरी को उतारना पड़ा, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.