
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
टी20 फॉर्मेट में भारत अब आक्रामक ढंग की क्रिकेट खेलना पसंद करता है, जबसे भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बने हैं और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आए हैं, तब से टीम ने अपने इस रवैये को और धार दी है. बुधवार से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में 5 टी20I मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भी अपने इरादे साफ कर दिए हैं. उनकी टीम में आक्रामक क्रिकेट खेलती दिखाई देगी. मार्श ने कहा कि अति आक्रामक बल्लेबाजी करने की रणनीति हमेशा कारगर साबित नहीं होती लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के तहत आक्रामक रवैया अपनाना जारी रखेगी.
ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत बुधवार से यहां भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज खेलेगा. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, जबकि भारत 2024 में चैंपियन बना था.
मार्श ने मंगलवार को सीरीज से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पिछले दो वर्ल्ड कप में हम अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए और मुझे लगता है कि हमने एक टीम के रूप में खुद को चुनौती देने की बात की थी, ताकि हम विश्व कप जीत सकें.’
उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमने काफी आक्रामक खेल दिखाया है. मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में कई टीमों ने T20 क्रिकेट में इसी तरह का रवैया अख्तियार किया है. अगर हम भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की बात करें तो हम निश्चित तौर पर इसी तरह से खेलेंगे भले ही कुछ अवसरों पर हमें सफलता हासिल ना हो.’
मार्श ने इसके साथ ही कहा कि भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज काफी रोमांचक होगी. उन्होंने कहा, ‘भारत की टीम बहुत अच्छी है और हम उसका बहुत सम्मान करते हैं. मुझे लगता है कि यह सीरीज काफी रोमांचक होगी. यह दो अच्छी टीमों के बीच मुकाबला है और इसलिए मैं इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने भारत की एशिया कप जीत के दौरान 44.85 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए. मार्श ने अभिषेक के बारे में कहा, ‘जाहिर है कि वह उनके लिए लय तय करते हैं. पिछले कुछ समय से वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह हमारे सामने अच्छी चुनौती पेश करेंगे.
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.