IND vs AUS- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने माना भारत के खिलाफ उनकी टीम पर भी होगा दबाव

भारत भले हाल ही में न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारकर यहां आया है लेकिन पैट कमिंस ने कहा कि हम जानते हैं कि हमसे पिछली 4 सीरीज उन्होंने ही जीती हैं. ऐसे में हमारे ऊपर दबाव होगा इससे इनकार नहीं कर सकते.

Published date india.com Published: November 21, 2024 4:44 PM IST
Pat Cummins AUS
पैट कमिंस @X

पर्थ. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से 5 टेस्ट मैचों बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पर्थ में आगाज हो रहा है. इस सीरीज से पहले कई जानकार भारत को बैकफुट पर मान रहे हैं क्योंकि वह हाल ही में न्यूजीलैंड से अपने घर में 0-3 से टेस्ट सीरीज हारकर यहां पहुंची है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने माना कि 5 टेस्ट लंबी इस सीरीज में दबाव उनकी टीम पर भी होगा, जो पिछली 4 बार से भारत के खिलाफ सीरीज जीतने में नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि 5 टेस्ट मैच लंबा यह दौरा दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा और इस दौरान सीरीज से बाहर की चीजें खिलाड़ियों को प्रभावित नहीं करेंगी. यहां तक कि पर्थ टेस्ट के दौरान आईपीएल में होने वाली मेगा नीलामी भी नहीं.

कमिंस का यह भी मानना है कि यह सीरीज इतनी बड़ी है कि खिलाड़ियों का ध्यान जेद्दा में रविवार को होने वाली आईपीएल की मेगा नीलामी पर नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया की नजरें पिछली दो सीरीज में मिली हार का बदला चुकता करने पर लगी होंगी. कमिंस ने पहले मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हमेशा से काफी चुनौतीपूर्ण होती है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज तो और भी प्रतिस्पर्धी होगी.’

ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी साथ नहीं होंगे, जिन्हें पर्थ टेस्ट छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए दो दिवसीय नीलामी में शामिल होने की अनुमति मिल गई है.

कमिंस ने कहा, ‘वह नीलामी के लिए जा रहे हैं लेकिन वह पूरी तैयारी के दौरान यहां थे. सारी बैठकों में थे, बातचीत में और नेट अभ्यास के दौरान भी. मुझे नहीं लगता कि नीलामी से खिलाड़ियों का ध्यान बंटेगा.’

उन्होंने कहा, ‘इनमें से अधिकांश खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा रह चुके हैं. उन्हें पता है कि उन्हें बस चुपचाप बैठकर यह देखना है कि वह चुने जाते हैं या नहीं. मुझे नहीं लगता कि इससे उनका ध्यान बंटने वाला है.’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्वीकार किया कि उनकी टीम पर दबाव होगा जो भारत से पिछली चार टेस्ट सीरीज हार चुकी है.

उन्होंने कहा, ‘अपनी धरती पर खेलते समय हमेशा दबाव रहता है. भारत की टीम काफी प्रतिभाशाली है और यह अच्छी चुनौती होगी. लेकिन हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं.’उन्होंने कहा, ‘बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतना शानदार होगा. भारतीय टीम बहुत अच्छी है लेकिन हमारी तैयारी भी पक्की है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.