IND vs AUS 3rd T20i @ Guwahati Ruturaj Gaikwad Came in Support of Prasidh Krishna गुवाहाटी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टीम की हार का जिम्मेदार अपने गेंदबाजों को नहीं बल्कि मैच के दूसरे हाफ में प्रभावी हुई ओस को बताया है. भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवर में 80 रन दे डाले और 222 रन बनाने के बावजूद मेजबान टीम हार गई. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने प्रसिद्ध कृष्णा के अंतिम ओवर में 23 रन बनाए. कृष्णा ने 4 ओवर में 68 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिली.
गायकवाड़ ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह चिंता की बात है. ऐसा लग रहा था कि हम गीली गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं. यह गेंदबाजों के लिए काफी कठिन था.’
उन्होंने कहा, ‘इस तरह के हालात में प्रति ओवर 12, 13 या 14 रन भी बन सकते थे. लिहाजा यह चिंता की बात नहीं है. हालात कठिन थे और इसे स्वीकार करके आगे बढ़ना होगा.’ ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंद में नाबाद 104 रन बनाए.
गायकवाड़ ने कहा, ‘मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की. एक समय उन्हें 3 ओवर में 50 रन चाहिए थे और उसके बाद इस तरह की पारी खेलकर जीतना काबिले तारीफ है.’ बता दें भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने यहां 4 ओवर में 68 रन लुटा दिए. टी20 इंटरनेशनल में वह सबसे ज्यादा रन खर्चने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
लेकिन टीम के उपकप्तान गायकवाड़ ने यहां अपने गेंदबाजों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि यहां रन बनाना आसान था. हमने भी पहले टी20I में आसानी से 210 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया था. तो मुझे नहीं लगता कि यहां कोई चिंता की बात है. यहां परिस्थितियां थोड़ी सी ज्यादा मुश्किल थीं. हमें यह स्वीकार करके आगे बढ़ना होगा. सीरीज का चौथा मैच रायपुर में शुक्रवार को खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.