Ind Vs Aus Selectors Should See At Sarfaraz Khan For Test Series Against Australia Says Wasim Jaffer
IND vs AUS- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सरफराज खान को मिलना चाहिए मौका: वसीम जाफर
वसीम जाफर ने कहा कि अगर आप सरफराज खान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका नहीं देंगे तो कब देंगे. उन्होंने लगातार 2 सीजन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000+ रन बनाए हैं. यह मामूली बात नहीं है.
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली है. लेकिन चर्चा अब आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर शुरू हो गई है, जो 9 फरवरी से शुरू होगी. वसीम जाफर ने भारतीय बल्लेबाजी पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि टॉप ऑर्डर के इस लड़खड़ाते प्रदर्शन के बावजूद आपने बांग्लादेश को तो हरा दिया लेकिन इस अप्रोच से आप ऑस्ट्रेलिया को पीटने की नहीं सोच सकते.
जाफर ने याद दिलाया कि भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना जरूरी है. उन्होंने मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को भारतीय टीम में चुने जाने की वकालत की.
जाफर ने कहा, ‘अब टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा की वापसी होगी, तो केएल राहुल (KL Rahul) को उनके लिए जगह छोड़नी होगी. राहुल की बल्लेबाजी में वह धार दिखी भी नहीं है. उनका बांग्लादेश दौरा फ्लॉप ही रहा है.’
उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली भी टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे और शुबमन गिल के एक शतक को छोड़ दें तो बाकी 3 पारियों में वह भी साधारण साबित हुए. टॉप 4 में सिर्फ चेतेश्वर पुजारा ही रन बना पाए.’
वसीम जाफर क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिक इन्फो के एक चैट शो में बात कर रहे थे. इस शो में उन्होंने कहा, ‘ऐसी लचर बल्लेबाजी के साथ आप ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला नहीं कर सकते. ऑस्ट्रेलिया का बॉलिंग अटैक मजबूत है और उनके बल्लेबाज भारतीय पिचों पर खेलने का अनुभव रखते हैं.’
44 वर्षीय जाफर ने कहा, ‘ऐसे में यह सीरीज काफी कांटे की होगी और ऑस्ट्रेलिया भारत को यहां कड़ी टक्कर देता दिखेगा. ऐसे में टीम इंडिया को सरफराज खान और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों की ओर देखना होगा.’
Add India.com as a Preferred Source
इस पूर्व टेस्ट ओपनर ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ आप डिफेंसिव होकर नहीं खेल सकते. उनके खिलाफ अटैक करना होगा. ऐसे में सरफराज खान और सूर्यकुमार यादव उपयोगी साबित हो सकते हैं. वैसे भी सरफराज खान बीते 2 सीजन से घरेलू क्रिकेट में 1000+ रन बना रहे हैं. यह मामूली बात नहीं है. अगर आप उन्हें अब मौका नहीं देंगे तो कब देंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.