Ind Vs Aus Semi Final Champions Trophy 2025 Why Team India Wear Black Armband Against Australia
IND vs AUS: सेमीफाइनल मैच में काली पट्टी क्यों बांधकर उतरी है टीम इंडिया?
India vs Australia Semi Final Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरी है. टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर के निधन पर शोक जताने के लिए यह पट्टी बांधी है.
India vs Australia Semi Final: चैम्पियन्स ट्रॉफी खेलने गई टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ रही है. इस मैच में भारतीय टीम बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरी है. टीम इंडिया ने मुंबई के पूर्व क्रिकेटर पद्माकर शिवालकर के निधन पर शोक जताने के मससद से यह काली पट्टी बांधी है.
मुंबई के पूर्व क्रिकेटर 84 वर्षीय शिवालकर का उम्र संबंधी बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया था. उन्होंने अपने गृह नगर मुंबई में ही अंतिम सांस ली. वह उन बेहतरीन स्पिनरों में से एक थे, जिन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला क्योंकि वह बिशन सिंह बेदी जैसे महान खिलाड़ियों के युग में खेले थे. शिवालकर ने अपने 16 साल लंबे करियर में 124 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 589 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 12 लिस्ट A मैच खेलकर 16 विकेट झटके.
In honour of the late Shri Padmakar Shivalkar, Team India is wearing black armbands today.
शिवालकर को बीसीसीआई द्वारा प्रतिष्ठित सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था. उनके निधन की खबर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘स्वर्गीय पद्माकर शिवालकर के सम्मान में भारतीय टीम आज काली पट्टी बांधकर खेल रही है.’ मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी मुंबई से हैं. उनके अलावा भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और भारत के सहायक कोच अभिषेक नैयर भी मुंबई से ही क्रिकेट खेले हैं.
मैच की बात करें तो भारतीय टीम को यहां टॉस हारने के चलते पहले फील्डिंग पर उतरना पड़ा. भारत के कप्तान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में यह लगातार 11वीं बार टॉस हारे हैं, जबकि टीम इंडिया का यह 14वां टॉस है, जिसमें उसे हार मिली. ऑस्ट्रेलिया ने पहले 25 ओवरों का खेल पूरा होने तक 3 विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं. खबर लिखे जाने तक कप्तान स्टीव स्मिथ (44*) और जोश इंग्लिस (8*) रन बनाकर नाबाद थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.