India vs Australia T20i: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम दूसरे टी20I मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 5 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था. भारत की इस हार के साथ उसके दो खिलाड़ियों का लगातार जीत के रिकॉर्ड (Longest Unbeaten Streaks in T20I) पर भी ब्रेक लग गया. इस फेहरिस्त में शिवम दुबे (Shivam Dube) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम था, जो भारतीय टी20 टीम में पिछले कुछ मैचों से लगातार जीतते आ रहे थे.
20 मैचों की जीत के बाद बुमराह के रहते मिली हार
टी20 फॉर्मेट में ज्यादातर ब्रेक पर रहने वाले जसप्रीत बुमराह पिछले 20 मैचों से लगातार जीतते आ रहे थे. यानी वह इस मैच से पहले पिछले 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जब भी खेले (भारत की प्लेइंग XI का हिस्सा), तब-तब भारतीय टीम को जीत मिली थी.
T20I में लगातार जीत का हिस्सा रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
इसी तरह टी20 के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने लगातार सबसे ज्यादा 37 टी20I मैचों में विजयी टीम का हिस्सा रहे. दुबे साल 2019 से भारतीय टीम का जब-जब हिस्सा बने, तब-तब पिछले 37 मुकाबलों में भारत को जीत मिली. यह उनकी जीत का सिलसिला शुरू होने के बाद 38वां मैच था, जब उन्हें 31 अक्टूबर 2025 को हार का सामना करना पड़ा.
इससे पहले आखिरी बार दुबे और बुमराह के साथ तब हारा था भारत
बता दें इससे पहले दुबे के प्लेइंग XI में होने पर भारतीय टीम दिसंबर 2019 में आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ हार थी. भारत त्रिवेंद्रम के मैदान पर यह मैच खेला था. वहीं अगर बुमराह की बात करें तो टीम 2021 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार तब हारी थी, जब बुमराह उसकी प्लेइंग XI में थे. शिवम दुबे के नाम लगातार सबसे ज्यादा जीत का हिस्सा बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है. उनके प्लेइंग XI में रहने तक लगतार 37 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
T20 इंटरनेशनल में किसी खिलाड़ी की लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड
37 जीत- शिवम दुबे (2019-25) भारत
27 जीत- पास्कल मुरुंगी (2022-24*) यूगांडा
24 जीत- जसप्रीत बुमराह (2021-25) भारत
20 जीत- मनीष पांडे (2018-20*) भारत
19 जीत- मोहम्मद शहजाद (2016-21) अफगानिस्तान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.