AUS vs IND: हार से शुरुआत के बाद फूटा गिल का दर्द, जानें किसे ठहरा दिया जिम्मेदार

भारत के नए नवेले कप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में हार के बाद खुलकर अपनी बात कही है. गिल ने बताया है कि उनकी नजर में भारतीय टीम को क्या गलती भारी पड़ गई.

Published date india.com Updated: October 19, 2025 5:34 PM IST
Shubman-Gill-ind-vs-aus
Shubman-Gill-ind-vs-aus

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने रविवार 19 अक्टूबर को पर्थ मे हुए मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया. मैच में भारत की शुरुआत ही बेहद खराब रही. और पहले 10 ओवरों में ही टीम तीन विकेट खो चुकी थी. इस मैच से कप्तानी का डेब्यू कर रहे शुभमन गिल ने मैच के बाद हार के लिए इसी खराब शुरुआत को जिम्मेदार बताया. गिल ने मैच के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, जब आप पावरप्ले में तीन विकेट गंवा देते हैं, तो आप फिर मैच में हमेशा पीछे रहते हैं.

मैच में लगातार बारिश के चलते कई बार रोकना पड़ा था. और इसकी वजह से भी भारतीय बल्लेबाजों की लय बार-बार टूटती रही. मैच के बाद गिल ने कहा, इस मैच से काफी कुछ सीखने को मिला. और हमारे लिए काफी सकारात्मक चीजें भी हैं. हम इस मैच में 130 का स्कोर ही डिफेंड कर रहे थे लेकिन हम मैच को अंत तक नहीं लेकिन काफी आगे तक ले गए.

वर्षा बाधित इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 26 ओवर में 131 रन का लक्ष्य दिया. भारत ने 26 ओवरों में 9 विकेट पर 136 रन बनाए. लेकिन डकवर्थ लुईस से ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का संशोधित लक्ष्य मिला.

शुभमन गिल ने आगे कहा, हम इस बात से बहुत खुश थे. दर्शकों का हमें भरपूर सहयोग मिला. बड़ी संख्या में फैंस हमारा मैच देखने आए और हम उम्मीद करते हैं कि ऐडिलेड में भी वे हमारा मैच देखने आएंगे.

भारत की शुरुआत इस मैच में बहुत खराब रही. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 8 रन बना सके. वहीं विराट कोहली तो खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं शुभमन गिल ने खुद 10 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 11 रन बनाए. अक्षर पटेल और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की. भारत के लिए राहुल ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. वहीं पटेल ने 31 रन की पारी खेली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर, गुरुवार को ऐडिलेड में खेला जाएगा. भारत को सीरीज में बने रहने के लिए उस मैच को हर हाल में जीतना होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.