कैनबरा. भारतीय टीम के युवा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) अपनी अंगूठे की चोट से उबर गए हैं. उन्होंने शनिवार से कैनबरा में होने वाले पिंक बॉल अभ्यास मैच से पहले शुक्रवार को नेट्स में प्रैक्टिस की. वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और 6 दिसंबर को एडिलेड में होने वाले टेस्ट मैच में खेलने को तैयार हैं. वह पर्थ टेस्ट में भी खेलने के लिए तैयार थे लेकिन इस टेस्ट से पहले वह फील्डिंग के अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके अंगूठे में फ्रैक्चर बताया गया था, जिसके चलते वह पर्थ टेस्ट से बाहर हो गए.
हालांकि पहले टेस्ट में गिल की कमी महसूस नहीं हुई क्योंकि भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की. पिछले दौरे पर उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए हालांकि टीम को उसकी जरूरत है. शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने नेट्स पर यश दयाल और आकाश दीप की गेंदों का सामना किया. भारत को शनिवार से ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है.
Shubman Gill hits the nets for the first time since his thumb injury that forced him to miss the Perth Test.
गिल ने अभ्यास सत्र के बाद बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किये गए वीडियो में कहा, ‘मैं देख रहा था कि चोट से कितना उबर गया हूं. किसी तरह की सूजन तो नहीं है लेकिन मेरी और कमलेश भाई (कमलेश जैन, फिजियो) की अपेक्षा से बेहतर रिकवरी है. मैं बहुत खुश हूं.’
पहले टेस्ट से बाहर रहने से निराश गिल ने कहा, ‘हर गेंद को बल्ले से पीटने का अनुभव शानदार होता है और मैं उसी के लिए खेलता हूं. जब मुझे चोट के बारे में पता चला तो पहले कुछ दिन काफी निराशाजनक रहे.’
उन्होंने कहा, ‘पर्थ में हमने पिछली बार 2020-21 के दौरे पर नहीं खेला था. यह शानदार मैदान है और टीम के प्रदर्शन से मैं काफी खुश था.’ गिल की गैर मौजूदगी में तीसरे नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल प्रभाव नहीं छोड़ सके. गिल हालांकि शीर्ष क्रम की बजाए मध्यक्रम में उतर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने पारी की शुरूआत करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था. रोहित अब यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे जिससे राहुल तीसरे और गिल पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.