IND vs AUS : यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने रचा इतिहास, पहले टेस्ट में ही लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है. ये दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी निभाने वाली जोड़ी बन गई है.

Published date india.com Published: November 24, 2024 11:21 AM IST
IND vs AUS : यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने रचा इतिहास, पहले टेस्ट में ही लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है. भारत की ये जोड़ी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने 38 साल पूराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

यशस्वी और राहुल ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 201 रनों की ओपनिंग साझेदारी निभाई. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड गावस्कर और श्रीकांत के नाम दर्ज थी. साल 1986 में मेलबर्न के मैदान पर सुनील गावस्कर और श्रीकांत की जोड़ी ने 191 रनों की साझेदारी निभाई थी.

SENA देशों के खिलाफ भारत की तरफ से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

यशस्वी और राहुल की ओपनिंग जोड़ी SENA देशों के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी निभाने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है. ये जोड़ी गावस्कर और चेतन चौहान की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ने से बस 12 रन दूर रह गई.

SENA देशों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी
213 – सुनील गावस्कर, चेतन चौहान बनाम इंग्लैंड – द ओवल, 1979
203 – विजय मर्चेंट, मुश्ताक अली बनाम इंग्लैंड – मैनचेस्टर, 1936
201 – यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया – पर्थ (ऑप्टस), 2024
191 – सुनील गावस्कर, क्रिस श्रीकांत बनाम ऑस्ट्रेलिया – सिडनी, 1986
165 – सुनील गावस्कर, चेतन चौहान बनाम ऑस्ट्रेलिया – मेलबर्न, 1981

टेस्ट में AUS में सबसे ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल (2000 से)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

201 – केएल राहुल और  यशस्वी जायसवाल, पर्थ, 2024
188 – ए कुक एंड ए स्ट्रॉस, ब्रिस्बेन, 2010
159 – ए कुक एंड ए स्ट्रॉस, मेलबर्न, 2010
147 – एस कैंपबेल और डब्ल्यू हिंड्स, सिडनी, 2001
141 – ए चोपड़ा और वी सहवाग, मेलबर्न, 2003

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.