IND vs AUS- पहला छोड़ा और दूसरा लपका, विराट कोहली ने बढ़ाईं फैन्स की धड़कनें

पारी की पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर का कैच पहली स्लिप में खड़े विराट कोहली के पास गया था. लेकिन वह गेंद की ओर ही नहीं गए. लेकिन अगले ही ओवर में उन्होंने वॉर्नर का कैच लपक लिया.

Published date india.com Published: November 19, 2023 6:54 PM IST
Virat Kohli Jersey
विराट कोहली @Twitter

अहमदाबाद. वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम सिर्फ 240 रन बनाने के बाद कुछ दबाव में दिख रही है. ऑस्ट्रेलिया की पारी की पहली ही गेंद पर उसके खाते में विकेट आता दिख रहा था लेकिन वहां तैनात भारत के सबसे अच्छे फील्डर्स में एक विराट कोहली ने कैच का मौका गंवा दिया.

जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद सटीक निशाने पर थी, जो डेविड वॉर्नर के बल्ले का किनारा लेते हुई विराट कोहली के पास गई. लेकिन कोहली शायद तैयार ही नहीं थे कि पारी का पहला ही गेंद उनके पास आएगा और गेंद हवा में उनके बगल से निकल गई. जसप्रीत बुमराह समेत बाकी पूरी भारतीय टीम यहां निराश हो गई कि कोहली तूने ये क्या किया.

कुछ पलों के लिए विराट कोहली विलेन दिखने लगे. जहां भारत को विकेट मिलना था, वहां वॉर्नर को जीवनदान भी मिला और चौका भी. उस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 3 चौकों की मदद से 15 रन लूटे. इसके बाद मोहम्मद शमी दूसरे ओवर में बॉलिंग पर आए और उन्होंने पहली गेंद वाइड फेंकी.

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

लेकिन लेफ्टहैंडर को हमेशा मुश्किल में डालने वाले शमी ने वॉर्नर को पहली ही गेंद पर गच्चा दे दिया और एक बार फिर बॉल वॉर्नर के बैट का बाहरी किनारा चूमती हुई विराट कोहली की पास चली गई.

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस बार कोहली इस गेंद को लपकने के लिए तैयार थे. विराट के साथ-साथ पूरा हिंदुस्तान इस कैच पर मचल उठा और भारत को पहली सफलता मिल गई.

हालांकि विकेट दिलाने वाले मोहम्मद शमी अभी लय में नहीं दिख रहे हैं और वह अतिरिक्त रन लुटाते दिख रहे हैं. वह शुरुआती 2 ओवर में 9 रन वाइड से लुटा चुके हैं, जबकि इस मैच में भारत के पास गलतियों के ज्यादा मौके नहीं हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.