IND vs AUS: नहीं बदल रहे विराट कोहली के हालात, ब्रिसबेन में भी हेजलवुड के आसान शिकार, हो रहे ट्रोल

ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छेड़कर आउट होने की विराट कोहली की आदत में कोई कमी नहीं आ रही है. ब्रिसबेन में वह आउट हुए तो हो रहे ट्रोल...

Published date india.com Published: December 16, 2024 9:06 AM IST
Virat Kohli Brisbane Test
विराट कोहली ब्रिसबेन टेस्ट में आउट

ब्रिसबेन. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए हैं. वह ब्रिसबेन टेस्ट में सिर्फ 3 रन की निजी स्कोर पर विकेटकीपर को कैच देकर चलते बने, जबकि भारत यहां मुश्किल में फंसा था और कोहली ने अपना विकेट गंवाकर उसकी मुश्किलें और बढ़ा दीं. भारत यहां ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरा है और उसने सिर्फ 22 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए हैं.

इस टेस्ट से पहले कई जानकारों ने उनकी आलोचनाएं भी खूब की थीं. मोहम्मद कैफ ने तो यहां तक कह दिया था कि कोई खिलाड़ी जो साल में सिर्फ दो ही टेस्ट खेलता है वह भी जानता है कि कोहली को कैसे आउट करना है. उनके अलावा पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भी कहा था कि कोहली अपनी कमजोरी पर काम नहीं करके हालात खराब कर रहे हैं. उनका टेस्ट औसत इसके चलते नीचे गिर रहा है.

लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में भी अपने उसी अंदाज में ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर किनारा मारने की आदत से कोहली यहां भी नहीं चूके और मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को और मुश्किल में फंसाकर चलते बने.

इससे पहले भारत ने इस पारी की दूसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में अपना विकेट गंवा दिया और फिर स्टार्क के अगले ओवर में मिचेल स्टार्क ने गिल (1) को भी मिचेल मार्श के हाथों कैच कराकर भारत को दो झटके दिए थे.

खबर लिखे जाने तक ऋषभ पंत (4*) और केएल राहुल (14*) की जोड़ी क्रीज पर है, जबकि बारिश ने दूसरी बार खेल रोक दिया है. इस बीच विराट कोहली सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. एक ने लिखा, ‘यहां तक कि स्कूल का बच्चा भी जानता है कि एक ही गलती दोहराई नहीं जानी चाहिए. बहरहाल विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल बिताने के बाद भी कैसे हैं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फॉक्स स्पोर्ट्स पर कॉमेंटेटर ने कहा, ‘क्या आपने कभी देखा है कि टीम मुश्किल में हो और विराट कोहली आगे बढ़कर उसे संभालें?’ इस पर उसके साथी कॉमेंटेटर ने कहा, ‘हमेशा वह इसका हिस्सा (मुश्किल में डालने का) बनता है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.