IND vs BAN: कप्तान तमीम इकबाल चोटिल होकर बाहर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

बांग्लादेश की वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल को प्रैक्टिस मैच के दौरान जांघ में चोट लग गई, जिसके कारण वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Published date india.com Published: December 2, 2022 8:17 PM IST
IND vs BAN: कप्तान तमीम इकबाल चोटिल होकर बाहर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

अपने स्टार खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही बांग्लादेश की टीम को शुक्रवार को तब बड़ा झटका लगा, जब उसके कप्तान तमीम इकबाल चोट से नहीं उबर पाने के चलते बाहर हो गए. भारत के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेशी कप्तान बुधवार को अभ्यास मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए थे. तमीम को यह चोट जांघ में लगी है और आज मेडिकल टीम ने जब उनकी चोट की जांच की तो उन्हें इस सीरीज के लिए अनफिट करार दे दिया. तमीम का वनडे सीरीज के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज तक भी फिट होना मुश्किल नजर आ रहा है.

बांग्लादेश के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि वह दोनों ही फॉर्मेट में टीम के लिए ओपनिंग की अहम जिम्मेदारी संभालते हैं. भारत और बांग्लादेश की टीमें 4 दिसंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत करेंगी. इसके बाद दोनों टीमों को टेस्ट सीरीज भी खेलनी है, जो 14 दिसंबर से चटगांव में शुरू होगा.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने तमीम की जगह पर कप्तानी के लिए विकेटकीपर लिटन कुमार दास को चुना है. 28 वर्षीय लिटन ने 2015 में भारत के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण किया था. लिटन ने अब तक 57 वनडे में 1835 रन बनाए हैं. वह पहली बार वनडे सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे. वह 50 ओवर फॉर्मेट में बांग्लादेश के 15वें कप्तान बनेंगे.

इससे पहले गुरुवार सुबह तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद भी पीठ की चोट के कारण पहले वनडे से बाहर हो गए थे. बीसीबी ने तस्कीन की जगह पर शोरीफुल इस्लाम को टीम में बुलाया है, जो फिलहाल इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकृत टेस्ट में खेल रहे हैं.

20 नवंबर को तस्कीन एक घरेलू मैच के दौरान चोटिल हुए थे. वह पिछले कुछ दिनों से दर्द निवारक इंजेक्शन ले रहे हैं. इससे पहले वह साल की शुरूआत में भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे. भारत के खिलाफ पहला वनडे रविवार को ढाका में खेला जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.