IND vs BAN ODI, Test Schedule : कब-कहां होंगे भारत-बांग्‍लादेश मैच, देखें पूरा शेड्यूल

भारत की टीम में बांग्‍लादेश दौरे पर वनडे और टेस्‍ट सीरीज (India vs Bangladesh TV Channel) के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हो जाएगी.

Published date india.com Updated: November 23, 2022 4:00 PM IST
India vs Bangladesh ODT TEst Schedule
@ Twitter

India vs Bangladesh ODI, Test Schedule : न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद भारतीय टीम के सामने अगली बड़ी चुनौती बांग्‍लादेश की है. रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम को दिसंबर के महीने में बांग्‍लादेश का दौरा करना है जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे और दो टेस्‍ट मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जाएगी. टी20 विश्‍व कप के बाद से आराम कर रहे तमाम बड़े खिलाड़ी बांग्‍लादेश दौरे पर टीम इंडिया में वापसी करेंगे. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के मद्देनजर टीम इंडिया के लिए बांग्‍लादेश के खिलाफ तीनों मैच जीतना बेहद जरूरी है.

भारत-बांग्‍लादेश वनडे सीरीज (India vs Bangladesh ODI Series Schedule)

टीम तारीख वेन्‍यू समय
भारत बनाम बांग्‍लादेश चार दिसंबर शेरे बंगाल नेशनल स्‍टेडियम, ढाका सुबह 11:30 बजे
भारत बनाम बांग्‍लादेश सात दिसंबर शेरे बंगाल नेशनल स्‍टेडियम, ढाका सुबह 11:30 बजे
भारत बनाम बांग्‍लादेश 10 दिसंबर जहूर अहमद चौधरी स्‍टेडियम, चटगांव सुबह 11:30 बजे

भारत-बांग्‍लादेश टेस्‍ट सीरीज शेड्यूल (India vs Bangladesh Test Series Schedule)

टीम तारीख वेन्‍यू समय
भारत बनाम बांग्‍लादेश 14-18 दिसंबर जहूर अहमद चौधरी स्‍टेडियम, चटगांव सुबह नौ बजे
भारत बनाम बांग्‍लादेश 22-26 दिसंबर शेरे बंगाल नेशनल स्‍टेडियम, ढाका सुबह नौ बजे

भारत का टेस्‍ट स्‍क्‍वाड: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, केएल राहुल, रिषभ पंत, श्रीकर भरत, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज, उमेश यादव.

भारत का वनडे स्‍क्‍वाड: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, केएल राहुल रिषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल.

किस टीवी चैनल पर आएगी भारत-बांग्‍लादेश वनडे-टेस्‍ट सीरीज? (IND vs BAN TV Channel)

भारत और बांग्‍लादेश के बीच वनडे-टेस्‍ट सीरीज स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर फैन्‍स देख सकते हैं। डिजनी हॉटस्‍टार (Disney Hotstar) के माध्‍यम से मोबाइल पर मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग देखी जा सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.