42 गेंदों में शतक ठोका, अब भारत के खिलाफ T20I सीरीज में गर्दा उड़ाएगा ये बांग्लादेशी ऑलराउंडर

Bangladesh announce 15-member T20I squad: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 छह अक्टूबर को ग्वालियर में, दूसरा नौ अक्टूबर को दिल्ली में और तीसरा तथा आखिरी टी20 मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: September 29, 2024, 11:48 PM IST

ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है. टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें छह अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ था और अब बांग्लादेश ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर की वापसी हुई है. टीम की कमान नजमुल हसन शांतो को सौंपी गई है जबकि मेहदी हसन मिराज की भी एक साल बाद वापसी हुई है.

‘अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी’, कार एक्सीडेंट के बाद Musheer Khan का आया पहला रिएक्शन- VIDEO

42 गेंदों में शतक ठोकने वाले खिलाड़ी की एंट्री

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के स्पिनर रकीबुल हसन और बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को भी मौका दिया है. इमोन के नाम 42 गेंदों में शतक ठोकने का रिकॉर्ड है. उन्होंने ये शतक दिसंबर 2020 में बंगबंधु टी20 कप में जड़ा था. हालांकि उन्हें अब तक केवल तीन ही T20I मैच में खेलने का मौका मिला है.

वहीं, रकीबुल 2020 में दक्षिण अफ्रीकी में खेले गए विश्व कप में खिताब जीतने वाली बांग्लादेश टीम का हिस्सा थे. उन्होंने एशियन गेम्स में मलेशिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. लेकिन उसके बाद से उन्हें भी केवल तीन ही मैचों में खेलने का मौका मिल पाया है.

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 छह अक्टूबर को ग्वालियर में, दूसरा नौ अक्टूबर को दिल्ली में और तीसरा तथा आखिरी टी20 मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

ऑलराउंडर मिराज की 14 महीने बाद वापसी

ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज की 14 महीने के बाद बांग्लादेश टीम में वापसी हुई है. उन्होंने पिछले कुछ समय में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है और इसी शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन टी20 टीम में भी किया गया है. मेहदी को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेलने का मौका नहीं मिला था. उनके अलावा शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब और तस्कीन अहमद तथा महमुदुल्लाह रियाद भी टीम का हिस्सा हैं.

ENG vs AUS: बेन डकेट ने कंगारू गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, 86 गेंदों पर जड़ा तूफानी शतक, गिल का ‘दिल’ तोड़ा-रोहित को पछाड़ा

बांग्लादेश की टी20 टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिट्टन कुमार दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और रकीबुल हसन.

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.