By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ind Vs Ban Unfit Ravindra Jadeja Yash Dayal Ruled Out Of Bangladesh Odi Series Shahbaz Ahmed Kuldeep Sen Announced As Replacement
IND vs BAN : अनफिट रवींद्र जडेजा-यश दयाल की वनडे स्क्वाड से छुट्टी, दो युवाओं को मिला चांस
न्यूजीलैंड के बाद भारत की टीम को बांग्लादेश क दौरा (India vs Bangladesh) करना है जहां दिसंबर के महीने में तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे.
बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय चयन समिति ने बुधवार रात दो बदलावों की घोषणा की. चोट से उबर रहे रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) को सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि जडेजा अपनी चोट से पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं. यश दयाल डेब्यू का मौका मिलने से पहले ही चोटिल हो गए हैं. दोनों के स्थान पर शाबाज अहमद (Shahbaz Ahmad) और कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) को भारतीय टीम में जगह दी गई है.
घुटने की चोट के चलते रवींद्र जडेजा टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे. तभी से वो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. माना जा रहा था कि जड्डू बांग्लादेश में वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह ठीक हो जाएंगे. टीम में उनका चयन भी फिटनेस 100 प्रतिशत ठीक होने के कंडीशन पर ही किया गया था. फिट नहीं होने की स्थिति में ही उन्हें आराम दिया गया है.
बीसीसीआई की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को यश दया और रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के रूप में जगह दी है. वो बांग्लदेश में तीन वनडे की सीरीज में हिस्सा लेंगे. यश दयाल को कमर में दर्द की शिकायत के बाद टीम से बाहर होना पड़ा है. दोनों बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.”
कुलदीप और शाहबाज को न्यूजीलैंड दौरे पर 25 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज स्क्वाड में भी जगह दी गई थी. उन्हें अब इस सीरीज से बाहर कर बांग्लादेश में वनडे टीम के साथ जोड़ा जा रहा है. बताया गया कि न्यूजीलैंड में होने वाली वनडे सीरीज में कुलदीप और शाहबाज के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया जा रहा है.
Also Read:
-
T20 वर्ल्ड कप 2026- भारत के खेलने के लिए राजी होने पर पाकिस्तान को क्या कुछ मिला, सब कुछ होगा सार्वजनिक
-
ICC ने बांग्लादेश पर दिखाया बड़ा दिल- T20 वर्ल्ड कप में भारत में खेलने से इनकार के बावजूद नहीं देगा कोई सजा
-
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रुप B में पटका- सालाना ₹4 करोड़ का नुकसान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें