IND vs ENG Pitch Report- चेन्नई. इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता टी20I सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम बुलंद हौसलों के साथ चेन्नई पहुंच गई है. शनिवार को दूसरा टी20I मैच खेला जाएगा. 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत कोलकाता में हुई, जहां भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत ने कोलकाता के मैदान पर 3 स्पिनर और 1 तेज गेंदबाज के कॉम्बिनेशन के साथ खेला था. ऐसे में फैन्स यहां भी मौसम और पिच के मिजाज के बारे में बात कर रहे हैं.
चेन्नई की पिच की बात करें तो यह स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा रास आती है. ऐसे में भारतीय टीम के प्लेइंग XI में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है. भारत ने पेस अटैक में सिर्फ अर्शदीप सिंह को लिया था. यहां ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में उनका साथ निभाया था. इस मैच में भी भारत अपनी बल्लेबाजी में गहराई रखने के इरादे से बिना कोई बदलाव किए टीम में उतरेगी.
इस मैदान पर टी20I मैचों की इतिहास की बात करें तो अब तक यहां 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 8 बार विरोधी टीम के खिलाफ भारत खेला है. इनमें से 3 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. सीमित ओवरों के मैच में जिस तरह की पिच यहां क्यूरेटरों द्वारा दी जाती है.उसे देखते हुए इस बार यह यह फ्लैट पिच होने की उम्मीद है, जो खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ धीमी होती जाएगी. हालांकि दूसरी पारी में ओस गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बैटिंग करना पसंद करेगी.
यहां के मौसम की अगर बात करें तो फैन्स के लिए यह खुशी की बात है तो यहां बारिश के कोई आसार नहीं है. हालांकि दिन में यहां मौसम में नमी बनी रहेगी. दिन का अधिकतम तापमान यहां 29°C बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C बना रहेगा.
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा T20I
इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है, भारतीय टीम में संभवत: कोई बदलाव देखने की उम्मीद नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.