IND Vs ENG 2nd Test Highlights: यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी की बदौलत दूसरे दिन भारत का स्कोर 336/6

IND vs ENG 2nd Test LIVE Cricket Score: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 257 गेंदो पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 179 रन बनाकर नाबाद हैं.

Updated: February 2, 2024, 4:50 PM IST

IND vs ENG 2nd Test LIVE Cricket Score: विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी की मदद से स्टंप्स तक 336/6 का स्कोर खड़ा किया. सलामी बल्लेबाज जायसवाल दिन का खेल खत्म होने तक 257 गेंदो पर 157 रन बनाकर नाबाद हैं और स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (5) उनका साथ दे रहे हैं.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले विकेट 18वें ओवर में ही खो दिया जब कप्तान रोहित शर्मा डेब्यू मैच खेल रहे 20 साल के शोएब बशीर का शिकार बने. रोहित के आउट होने बाद उनके ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल भी 34 रन बनाकर जेम्स एंडरसन के ओवर में कैच आउट हुए. जिसके बाद श्रेयस अय्यर (27) टॉम हार्टले का शिकार बने.

हालांकि जायसवाल और रजत पाटीदार की 70 रन की साझेदारी की मदद से भारतीय टीम 300 रन के स्कोर तक पहुंची लेकिन दिन के आखिरी सेशन में पाटीदार, अक्षर पटेल और फिर केएस भरत के विकेट खोकर टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई. अब जायसवाल पर मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक पूरा कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदार होगी.

दूसरे टेस्ट में IND vs ENG की प्लेइंग XI

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन.

भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मुकेश कुमार

Follow updates here:

  • Feb 2, 2024 4:49 PM IST

  • Feb 2, 2024 4:28 PM IST
    IND Vs ENG 2nd Test Live: 91वें ओवर में दिन के आखिरी ओवर से पहले भारत ने एक और विकेट गंवाया. रेहान अहमद की आखिरी गेंद पर लोकल बॉय केएस भरत बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े शोएब बशीर को आसान सा कैच थमा बैठे.
    श्रीकर भरत कैच शोएब बशीर बोल्ड रेहान अहमद 17(23)
  • Feb 2, 2024 4:19 PM IST

    IND Vs ENG 2nd Test Live: 88 ओवर के बाद जयसवाल अभी फिजियो से इलाज करा रहे हैं. उसके दाहिने हाथ में शायद ऐंठन आई है.

  • Feb 2, 2024 4:04 PM IST
    IND Vs ENG 2nd Test Live: 86वें ओवर में जब दिन के केवल पांच ओवर बाकी थे, तब शोएब बशीर ने भारत को पांचवां झटका दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल कट मारने की कशिश में पिच के अतिरिक्त उछाल से मात खाकर रेहान अहमद के हाथों कैच आउट हुए.
    अक्षर कैच रेहान अहमद बोल्ड शोएब बशीर 27(51)
  • Feb 2, 2024 3:31 PM IST

    IND Vs ENG 2nd Test Live: 77वें ओवर में जो रूट अटैक में लौटे, ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर जायसवाल ने 150 रन का आंकड़ा पार किया.

  • Feb 2, 2024 3:12 PM IST
    IND Vs ENG 2nd Test Live: दिन के आखिरी सेशन में पहली सफलता रेहान अहमद को मिली. पारी के 72वें ओवर में रजत पाटीदार बोल्ड हुए जब उनके डिफेंड करने के बाद गेंद उछलकर विकेट पर जा लगी.
    रजत पाटीदार बोल्ड रेहान अहमद 32(72)
  • Feb 2, 2024 2:19 PM IST

    IND Vs ENG 2nd Test Live: 63वें ओवर के खत्म होने के साथ दिन का दूसरा सेशन खत्म हुआ. युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी की मदद से भारत ने टी ब्रेक तक तीन विकेट पर 225 रन का स्कोर बना लिया है.

  • Feb 2, 2024 1:52 PM IST
    IND vs ENG 2nd Test LIVE Cricket Score: 57 ओवर का खेल खत्म- भारत का स्कोर
    IND: 202/3
    यशस्वी जायसवाल (119*), रजत पाटीदार (8*)
  • Feb 2, 2024 1:32 PM IST

  • Feb 2, 2024 12:22 PM IST

    IND Vs ENG 2nd Test Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू- यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर बढ़ा रहे भारत की पारी…

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.