अहमदाबाद. भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड को 357 रनों का लक्ष्य देने के बाद 142 रन से हराकर 3-0 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है. इस मैच में (Shubman Gill) शुभमन गिल (112) के शतक के अलावा (Shreyas Iyuer) श्रेयस अय्यर (78) और (Virat Kohli) विराट कोहली (52) की बेहतरीन हाफ सेंचुरी की बदौलत 50 ओवर में 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में सिर्फ 214 रन बना पाई. 60 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड अगले 154 रन जोड़ने तक पूरी तरह सिमट गई. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह (2/33), हर्षित राणा (2/31) ने विकेट निकाले.
भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम को टी20 सीरीज में 1-4 की करारी हार के बाद वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का मुंह देखना पड़ा है. इस दौरे के बाद इंग्लैंड 19 फरवरी से शुरू हो रही चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान रवाना होना है. लेकिन यहां सीमित ओवरों की सीरीज में करारी हार के बाद उसके सामने कई बड़े सवाल खड़े हुए हैं. उसके बल्लेबाज लंबी पारियां नहीं खेल पा रहे हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम सिर्फ एक ही बार 300 रन का आंकड़ा पार कर पाई, जबकि अन्य दो मौकों पर वह 250 रन से भी पीछे रह गई.
बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. उसे मैच के दूसरे ही ओवर में रोहित शर्मा (1) के रूप में बड़ी सफलता मिल गई लेकिन इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी कर टीम के लिए विशाल स्कोर का प्लेटफॉर्म खड़ा कर दिया.
इस सीरीज से पहले विराट और रोहित फॉर्म हासिल करने के लिए तरस रहे थे. लेकिन रोहित ने जहां दूसरे वनडे में शतक अपने नाम किया. वहीं विराट कोहली ने इस मैच में हाफ सेंचुरी जड़कर यह भरोसा दिलाया है कि वह भी अब लय में हैं.
हालांकि विराट 52 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 64 बॉल में 78 रनों की धांसू पारी खेली. केएल राहुल ने भी यहां 29 बॉल में 40 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने 4 विकेट अपने नाम किए थे लेकिन इसके बावजूद वह भारत को 350 रनों के पार जाने से नहीं रोक सके.
भारत की गेंदबाजी में इंग्लैंड के मुकाबले धार साफ दिखाई दी. इंग्लैंड ने पॉजिटिव शुरुआत करते हुए पहले 6 ओवर में 60 रन जरूर जोड़ लिए थे. लेकिन अर्शदीप सिंह ने बेन डकेट (34) और फिल सॉल्ट (23) को आउट कर टीम को पहली दो सफलताएं दिलाईं तो फिर विकेट गिरने का क्रम रुका ही नहीं. टॉम बेंटन (38) ने जो रूट (24) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े. लेकिन कुलदीप यादव बेंटन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद रूट को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया.
Add India.com as a Preferred Source
बाद में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कप्तान जोस बटलर (6) और हैरी ब्रूक (19) को बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई. लियाम लिविंगस्टोन (9) और आदिल रशीद (0) भी चलते बने.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.