
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
IND VS ENG 3rd T20I Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम लगातार दोनों मैच जीतकर अभी सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है और ऐसे में उसकी नजरें तीसरे मैच को भी जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी. इस बीच, तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया गया है.
जसप्रीत बुमराह को ICC ने अपने बड़े अवॉर्ड से नवाजा, 13 मैचों में 71 विकेट लेकर बनाया था कीर्तिमान
राजकोट में भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. मेहमान टीम ने में इसमें कोई बदलाव नहीं किया है. चेन्नई में जिस प्लेइंग-11 के साथ इंग्लैंड की टीम उतरी थी, वहीं टीम राजकोट में भी खेलती नजर आएगी.
पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 0-2 से पीछे हैं. इंग्लैंड को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे राजकोट में तीसरे टी-20 मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
सिर्फ बटलर का चल रहा बल्ला
इंग्लैंड की तरफ से अभी तक बल्लेबाजी में केवल कप्तान जोस बटलर ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं. उसके अन्य बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के सामने रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं. जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने पिछले मैच में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई थी लेकिन उन्हें बड़ी पारी खेलनी होगी. इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बेहतर खेल दिखाना होगा.
अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान क्रिकेट में पहली बार हुआ ये करिश्मा
वहीं, गेंदबाजी में आर्चर फिर से शुरू में विकेट लेने की कोशिश करेंगे, वह रन प्रवाह पर रोक लगाने का प्रयास भी करेंगे क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने चार ओवर में 60 रन लुटा दिए थे, राशिद ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. मार्क वुड ने अभी तक अपनी शॉर्ट पिच गेंद से भारतीय बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की है, उन्हें ब्रायडन कार्स का साथ मिल रहा है. इंग्लैंड की नजरें सीरीज में वापसी पर होगी.
We have named an unchanged team for our third T20I v India as we look to pull one back in the series 🙌
The game will get underway at 13:30 GMT (19:00 local) in Rajkot tomorrow ⏰ pic.twitter.com/5LQJPO3s5B
— England Cricket (@englandcricket) January 27, 2025
तीसरे टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.