पुणे. इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20I मैचों की सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम 3 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. पिछले ही मैच में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का कमबैक हुआ था लेकिन अगले ही मैच में उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया है. दरअसल राजकोट में शमी ने 3 ओवर फेंककर 25 रन खर्च किए लेकिन उन्हें यहां कोई विकेट नहीं मिल पाया, जिसके चलते उन्हें बाहर कर दिया गया है. कप्तान और कोच ने यहां अपने यवा स्ट्राइकर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को दोबारा मौका दिया है, जो शुरुआती दो मैच खेलकर 3 विकेट अपने नाम कर चुके थे.
शमी समेत टीम इंडिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में कुल 3 बदलाव किए हैं. उन्होंने टॉस के बाद बताया कि आज शमी की जगह अर्शदीप सिंह को, ध्रुव जुरेल के बदल रिंकू सिंह और ऑलराउंडर वॉशिंग्टन सुंदर की जगह विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे को मौका दिया गया है.
टॉस के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, ‘यहां आकर हम बेहतर ब्रांड का क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हम बेसिक (आधार) चीजों के साथ रहेंगे. हमने राजकोट में उस मैच को छोड़ दिया था. उम्मीद है हम यहां आगे आकर इस भीड़ के सामने मनोरंजनात्म खेल दिखाएंगे. यह सतह थोड़ी बहुत सूखी है, हम यहां बड़ा स्कोर बनाकर उसे बचाने का काम करेंगे.’
लेकिन भारतीय टीम की शुरआत बहुत खराब रही और टीम ने अपनी पारी के पहले हाफ यानी 10 ओवरों का खेल होने तक 72 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए. भारतीय टीम ने पहले 2 ओवर में सिर्फ 12 रन जोड़ने तक 3 विकेट गंवा दिए थे. ओपनिंग पर उतरे संजू सैमसन इस सीरीज में लगातार तीसरी बार फ्लॉप हुए और इस बार वह 1 रन बनाकर साकिब महमूद का शिकार बने. पिछले दो मैचों में टीम के संकटमोचक बन रहे तिलक वर्मा (0) इस बार खाता भी नहीं खोल पाए. कप्तान सूर्यकुमार (0) ने भी यहां अपने नाम डक दर्ज किया.
इसके बाद इस मैच में लौटे रिंकू सिंह (30) ने अभिषेक शर्मा (29) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की. यहां अभिषेक आदिल रशीद का शिकार बने. रिंकू सिंह को ब्राइडन कार्स ने अपना शिकार बनाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.