IND vs ENG 4th Test: रन मशीन जो रूट ने ठोका 38वां शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, इंग्लैंड 186 रन से आगे

IND vs ENG 4th Test Day 3 stumps: दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड को 186 रनों की बढ़त मिल चुकी है. भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे. स्टंप्स के समय कप्तान बेन स्टोक्स 77 और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर नाबाद थे.

Published date india.com Published: July 25, 2025 11:49 PM IST
IND vs ENG 4th Test: रन मशीन जो रूट ने ठोका 38वां शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, इंग्लैंड 186 रन से आगे

मैनचेस्टर: रन मशीन जो रूट (150) के एक और दमदार टेस्ट शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की चौथे टेस्ट के तीसरे दिन 7 विकेट पर 544 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड को 186 रनों की बढ़त मिल चुकी है. भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे. स्टंप्स के समय कप्तान बेन स्टोक्स 77 और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर नाबाद थे.

रूट ने अपनी 38वीं शतकीय पारी के दौरान ओली पोप (71) के साथ तीसरे विकेट के लिए 144 और बेन स्टोक्स के साथ 142 रन की साझेदारी की. भारत के लिए रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिए.

रूट ने अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक जड़ा. साथ ही अब वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में रूट से आगे अब केवल सचिन तेंदुलकर ही हैं, जिनके 15921 रन है. रूट के अब 13409 रन हो गए हैं.

Most runs in Test cricket: जो रूट ने एक ही झटके में द्रविड़-कैलिस और पोंटिंग को पछाड़ा, निशाने पर सचिन तेंदुलकर का

दिन के पहले सत्र में सबसे ज्यादा टेस्ट रन के मामले में भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ (13288) और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान हरफनमौला जैक कैलिस (13289) को पीछे छोड़ने वाले रूट अपनी शतकीय पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13378) से भी आगे निकल गये.

भारतीय गेंदबाजों के लिए दिन का पहला सत्र पूरी तरह से निराशाजनक रहा लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने दूसरे सत्र की शुरुआत में ओली पोप (71) और हैरी ब्रुक (तीन) के विकेटों के साथ भारत को दो सफलता दिलाई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत ने लंच के बाद दूसरे सत्र की शुरुआत में सुंदर और रविंद्र जडेजा की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी से गेंदबाजी कराई. सुंदर ने पोप को स्लीप में लोकेश राहुल के हाथों कैच कराकर रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए उनकी 144 रन की साझेदारी को तोड़ा.

Joe Root wife and Love story: शराब ने बना दी जोड़ी, जानिए कैसी है जो रूट की लव स्टोरी?

हैरी ब्रुक सुंदर के खिलाफ क्रीज से बाहर निकल कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टंप हो गये. रूट ने अंशुल कंबोज के खिलाफ ग्लांस कर चौके के साथ टेस्ट में अपना 38वां शतक पूरा किया और चाय के विश्राम से पहले इस गेंदबाज के खिलाफ एक रन चुराकर पोंटिंग के टेस्ट करियर के रनों को पीछे छोड़ दिया.

बुमराह ने नयी गेंद से सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और फिर मैदान से बाहर चले गये जिससे भारत की मुश्किलें और बढ़ गयी. वह चाय के विश्राम से पहले गेंदबाजी के लिए लौटे लेकिन अंपायरों ने उन्हें बताया कि वह जितने देर मैदान से बाहर रहे है उतना समय मैदान पर बिताने के बाद ही गेंदबाजी कर सकते हैं.

जो रूट की एक और सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर के कीर्तिमान के और करीब पहुंचे

इससे पहले दिन की शुरुआती सत्र में रूट और पोप ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका दिए बिना टीम के स्कोर को दो विकेट पर 332 रन तक पहुंचा दिया था. भारतीय गेंदबाज दिन के शुरुआती सत्र में रूट और पोप के लिए कोई भी मुश्किल चुनौती पैदा करने में नाकाम रहे. मैच के दूसरे दिन की शाम के सत्र को छोड़ दे तो भारतीय गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर इंग्लैंड की बल्लेबाजी में सेंध लगाने में नाकाम रहा.

जेम्स एंडरसन के छोर से कुछ गेंदों के नीचे रहने के कारण इंग्लैंड के बल्लेबाजों को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली गेंदबाजी इकाई ने रूट और पोप को ज्यादा परेशान नहीं किया. बृहस्पतिवार को लेग साइड पर बहुत ज्यादा ढीली गेंदें फेंकने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर खराब गेंद डालना जारी रखा जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाज कभी दबाव में नहीं आये.

PAK vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर-रिजवान का खेल खत्म

इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रूट ने दिन की शुरुआत में बुमराह की गेंद पर फ्लिक कर शानदार चौका जड़ा। उन्हें और पोप को बुमराह की शॉट गेंद पर चौका लगाने में कोई परेशानी नहीं हुई. दिन की शुरुआत दो विकेट पर 225 रन से आगे करते हुए इंग्लैंड ने पहले घंटे में सतर्कता से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 266 रन तक पहुंचाया.

कंबोज ने अपने शुरुआती स्पेल में एक मौका बनाया, लेकिन विकेट के करीब से कीपिंग कर रहे ध्रुव जुरेल मुश्किल कैच को लपक नहीं पाए। उस समय पोप 48 रन पर थे. रूट को इस दौरान जीवनदान भी मिला जब सिराज के गेंद पर रन चुराने के दौरान वह गेंदबाजी छोर से काफी दूर रह गये लेकिन रविंद्र जडेजा का थ्रो विकेटों के दूर से निकल गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.