IND vs ENG 4th Test: जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

Joe Root Equals Shivnarine Chanderpaul: अपनी नाबाद शतकीय पारी के दम पर रूट ने अब भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: February 24, 2024, 12:59 PM IST

रांची: भारत के खिलाफ रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉमप्लेक्स (JSCA International Stadium Complex Ranchi) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 353 रन बनाने में सफल रही. इंग्लैंड के लिए जो रूट (Joe Root) नाबाद 122 रन पर बनाकर लौटे. उन्होंने 274 गेंदों पर 10 चौके लगाए. उनके करियर का यह 31वां शतक है और उनकी इस पारी की खास बात यह रही कि वह नाबाद लौटे. अपनी इस नाबाद शतकीय पारी के दम पर रूट ने अब भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

33 साल के रूट इंग्लैंड की पारी में उस समय बैटिंग करने के लिए आए जब मेहमान टीम 112 रन तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी और ऐसा लग रहा था कि वो 200 रन के आंकड़े को भी नहीं हासिल कर पाएगी. लेकिन फिर रूट ने बेन फोक्स और ऑली रॉबिंसन के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम को 300 के पार पहुंचा दिया. पहली पारी में नाबाद लौटेने के साथ ही रूट ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा नाबाद टेस्ट शतक बनाने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है.

AUS vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से हटे डेविड वॉर्नर, IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता झटका

इंग्लैंड के इस अनुभवी बल्लेबाज ने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रूट से पहले चंद्रपॉल ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा नाबाद चार टेस्ट शतक लगाए थे, लेकिन अब रूट ने पांच नाबाद शतक जड़ दिया है. चंद्रपॉल ने 1994 से 2013 तक नाबाद चार चार टेस्ट शतक लगाए थे. वहीं, रूट अब पांच नाबाद टेस्ट शतक के साथ चंद्रपॉल से आगे निकल गए हैं.

पूर्व कप्तान रूट ने अब एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा नाबाद शतकीय पारी खेलने के मामले में एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ जैसे दिगग्गजों की बराबरी कर ली है. इन तीनों ही खिलाड़ियों के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा नाबाद पांच टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड है.

19000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

जो रूट ने चौथे टेस्ट मैच के पहले ही दिन अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी. वह इंटरनेशनल क्रिेकट में 19000 रन के आंकड़े को पार करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने थे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.