IND vs ENG- भारत ने इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में धोया, सीरीज 2-2 से बराबर, मोहम्मद सिराज-प्रसिद्ध कृष्णा जीत के हीरो

India vs England: मैच के 5वें दिन इंग्लैंड की टीम जीत से 35 रन दूर थी, जबकि उसके 4 विकेट हाथ में थे. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की आग उलगती गेंदों ने इंग्लैंड को घुटनों पर ला दिया.

Published date india.com Updated: August 4, 2025 4:37 PM IST
Mohammed Siraj
मोहम्मद सिराज @BCCIx

India vs England: लंदन. भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson Tendulkar Trophy 2025) के रोमांचक मोड़ पर पहुंचे 5वें और अंतिम मैच में इंग्लैंड को 6 रन से जीत अपने नाम की है. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. इस मैच को हारते ही सीरीज उसके हाथ से फिसलने की कगार पर पहुंच गई थी. लेकिन भारत ने चौथे दिन के अंतिम सत्र में नाटकीय वापसी करते हुए उसे मैच के 5वें दिन भी बरकरार रखकर जीत अपने नाम कर ली. अब यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है.

सीरीज में 2-2 की बराबरी

इस जीत में (Mohammed Siraj) मोहम्मद सिराज (5/104) और (prasidh Krishana) प्रसिद्ध कृष्णा (4/126) की आग उलगती गेंदबाजी ने इंग्लैंड को जीत से महरूम कर सीरीज को उसके कब्जे भी छीनकर बराबरी पर ला दिया. अपनी पहली ही सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल के करियर की बतौर कप्तान यह शानदार शुरुआत है.

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक गया बेकार

इंग्लैंड के लिए जो रूट (105) और हैरी ब्रूक (111) ने कमाल के शतक जमाकर इंग्लैंड को जीत की कगार पर ला दिया था लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद उसका कोई भी बल्लेबाज उसे जीत की दहलीज पर पहुंचने के बावजूद जीत तक नहीं ले जा पाया. अंत में गस एटकिन्स (17) ने साहस दिखाते हुए टीम को जीत तक ले जाने की कोशिश की लेकिन मोहम्मद सिराज की आग उलगलती गेंदों को तोड़ नहीं ढूंढ पाए.

पहली पारी में 224 रनों पर सिमट गया था भारत

इससे पहले इस मैच में भारत को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग पर उतारा था, तब भारतीय टीम सिर्फ 224 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए थे. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के पहली पारी के आधार पर बहुत आगे नहीं जाने दिया और उसकी पहली पारी 247 रनों पर समेट दी. भारत टीम यहां उससे 23 रन ही पीछे थी. इंग्लैंड के लिए इस पारी में बेन डकिट (64) और हैरी ब्रूक (53) ने हाफ सेंचुरी जमाई थी.

दूसरी पारी में भारत ने ठोके 396 रन, जायसवाल का शतक

23 रन से पीछे हुए भारत ने दूसरी पारी में दमदार बैटिंग दिखाकर 396 रन ठोक दिए, जिसमें यशस्वी जायसवाल (118) के अलावा आकाशदीप (66), रवींद्र जडेजा (53) और वॉशिंग्टन सुंदर (53) की बेहतरीन फिफ्टीज की बदौलत यह स्कोर बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रनों का दमदार लक्ष्य रखा था. लेकिन इंग्लैंड की ओर से जो रूट और हैरी ब्रूक के शतकों ने भारत को बैकफुट पर लाने की कोशिश की. इस बीच जैसे ही ये दोनों बल्लेबाज आउट हुए तो भारत ने जीत का रास्ता ढूंढ लिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.