
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
लंदन. ओवल टेस्ट के 5वें दिन 374 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम सिर्फ 35 रन दूर थी और उसके 4 विकेट बाकी थे. लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज मोहम्मद सिराज के आग उगलते स्पेल के सामने घुटने टेक गए, जिसकी बदौलत उन्हें यहां 6 रनों के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा और 5 टेस्ट की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सीरीज में 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. इस रिजल्ट से निराश इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि अगर इस टेस्ट में उसके कप्तान बेन स्टोक्स मौजूद होते तो इंग्लैंड यह मैच कभी नहीं हारता.
माइकल वॉन ने कहा कि इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड की टीम ने हड़बड़ी दिखाई, जबकि उसे जीत के लिए केवल 35 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट बचे थे. भारत ने शानदार वापसी करते हुए छह रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. वॉन ने कहा, ‘बेन स्टोक्स टीम में होते, तो इंग्लैंड यह टेस्ट मैच जीत जाता. वह इस टीम में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं. वह टीम को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखते हैं. इंग्लैंड ने (5वें दिन सुबह) हड़बड़ी दिखाई.’
वॉन ने बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल में कहा, ‘उन्हें बस एक साझेदारी की जरूरत थी. जिस तरह से वे आक्रामक होकर खेलते हैं उसमें वे हड़बड़ी दिखाते हैं. कल (रविवार) दोपहर हैरी ब्रुक के आउट होने से पारी का पतन शुरू हुआ, लेकिन इंग्लैंड का यही खेलने का तरीका है.’ स्टोक्स कंधे की चोट के कारण 5वें टेस्ट में नहीं खेल पाए, जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स को आराम दिया गया.
वॉन ने कहा कि भारत के खिलाफ रोमांचक सीरीज इंग्लैंड के लिए इस वर्ष नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज के लिए एक आदर्श तैयारी है. उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड ने पांच शानदार मैच खेले. आपको यथार्थवादी होना होगा. इस हफ्ते उनके पास सिर्फ 10 खिलाड़ी थे. उन्होंने अपना एक गेंदबाज जल्दी खो दिया और बेन स्टोक्स भी नहीं खेल पाए. मुझे लगता है कि खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अब अच्छी तरह से तैयार हैं.’
वॉन ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हमें केवल अपने गेंदबाजी आक्रमण को सही करना होगा. जाहिर है बेन स्टोक्स को फिट होना होगा. बेन स्टोक्स के साथ इंग्लैंड की टीम किसी को भी हरा सकती है. उनके बिना वे किसी से भी हार सकते हैं.’
(एजेंसी: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.