IND vs ENG: जिसकी गलती से डूब सकता यह मैच वही मोहम्मद सिराज बने जीत के हीरो, मैच के बाद कैच छूटने के अहसास को किया बयां

India vs England: मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज हैरी ब्रूक का एक आसान सा कैच लपककर सीमा रेखा पर पांव रख दिया, जिससे वह उन्हें जीवनदान भी मिला और छक्का भी मिला. तब वह सिर्फ 19 रनों पर नाबाद थे.

Published date india.com Published: August 4, 2025 5:24 PM IST
Mohammed Siraj india
मोहम्मद सिराज @SachinTendulkarx

India vs England: लंदन. भारत ने रोमांचक मोड़ पर पहुंचे ओवल टेस्ट में 6 रन से जीत अपने नाम कर 5 मैचों की सीरीज को को 2-2 की बराबरी पर खत्म कर दिया है. इस टेस्ट में मजबूत स्थिति में आई भारतीय टीम तब मुश्किलों में घिर गई थी, जब हैरी ब्रूक को 19 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान दे दिया था, जब वह उनके कैच को लपककर सीमा रेखा के पार पहुंच गए. सिराज इससे निराश थे लेकिन इंग्लैंड को तो जैसे संजीवनी मिल गई. ब्रूक ने इस जीवनदार को न सिर्फ बेहतरीन शतक में तब्दील किया बल्कि उन्होंने जो रूट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 195 रनों की विशाल साझेदारी कर बैकफुट पर खड़ी अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया था.

कैच छोड़ने के बाद खुद को गुनाहगार मान रहे थे सिराज

इस एक गलती के बाद ब्रूक ने भारत के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा था, जब वह 111 रन बनाकर आउट हुए तब तक इंग्लैंड जीत की ओर आराम से बढ़ता दिख रहा था. लेकिन मोहम्मद सिराज इस कैच को छोड़ने के बाद खुद को गुनाहगार समझ रहे थे. लेकिन जब उन्होंने और प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रुक के आउट होने के बाद जो रूट (105) को भी पवेलियन भेजा और फिर भारत नए मैच पर फिर से शिकंजा कंसना शुरू कर दिया.

सिराज बोले- ब्रूक ने नहीं छोड़ा था कोई मौका

भारत की इस जीत के बाद जब सिराज से पूछा गया कि अब तो मैच आपने जीत लिया है. लेकिन जब आपने हैरी ब्रूक का वह कैच छोड़ा था तो क्या फीलिंग थी? इस पर सिराज ने साफ कहा, ‘वह बहुत बड़ी गलती हुई थी, जिसके बाद ब्रूक ने हमें कोई मौका नहीं दिया और उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें सलाम है. अगर वह कैच मैंने कल पकड़ लिया होता तो यह मैच कल ही हम जीत गए होते लेकिन उन्होंने जिस साहस के साथ पारी खेली वह शानदार था. हमारे लिए कोई मौका ही नहीं छोड़ा था.’

‘आज मैदान पर आने से पहले मोबाइल पर लगाया अपना स्क्रीनशॉट’

इसके बाद उन्होंने कहा, ‘उनके आउट होने के बाद जब हमने मैच में एक बार फिर वापसी की तो आज मैच से पहले जब मैं सो के उठा था तो मैंने अपने मोबाइल में अपनी एक तस्वीर को उठाकर उसका स्क्रीनशॉट लगा लिया और खुद से कहा कि मैं यहां पर कुछ कर सकता हूं और मैं भारत को मैच जिता सकता हूं. मैं खुद पर यही विश्वास करके आया था. मैं हमेशा यही भरोसा करता हूं कि मैं भारत को कभी भी किसी भी स्थिति से मैच जिता सकता हूं.’

प्लेयर ऑफ द मैच बने सिराज

इस मैच में कुल 9 विकेट (पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट) लेने वाले सिराज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी घोषित किया गया. उनके इस दमदार परफॉर्मेंस के चलते भारत ने इस सीरीज में 2-2 की बराबरी भी की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.