DSP साहब ये आपने क्या कर दिया? मोहम्मद सिराज से हुई बड़ी गलती, मातम में बदल गई टीम इंडिया की खुशी!

Mohammed Siraj’s costly mistake: चौथे दिन के पहले सेशन के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज से एक बहुत ही बड़ी गलती हो गई. उनकी गलती से इंग्‍लैंड को दोहरा फायदा हुआ.

Published date india.com Published: August 3, 2025 6:27 PM IST
Mohammed Siraj, Mohammed Siraj catch, Siraj, Siraj catch, England vs India 5th Test, England vs India, India tour of England 2025, India vs England, India vs England 5th Test, Kennington Oval, London, ENG vs IND 5th Test, IND vs ENG, IND vs ENG 5th Test, ENG vs IND, cricket, cricket news, sports news
Mohammed Siraj catch mistake. (PIC - X)

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के किनंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. अगर भारत को यह मैच जीतना है, तो उसे किसी भी कीमत पर इंग्लैंड के सभी विकेट लेने होंगे. चौथे दिन के पहले सेशन के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज से एक बहुत ही बड़ी गलती हो गई. उनकी गलती से इंग्‍लैंड को दोहरा फायदा हुआ जबकि भारतीय टीम की खुशी मातम में बदल गई.

मोहम्मद सिराज से क्या हुई गलती?

इंग्लैंड की दूसरी पारी के 35वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे. कृष्णा ने ओवर की पहली गेंद पर बाउंसर फेंकी. हैरी ब्रुक के पुल पर गेंद का ऊपरी किनारा लगा. गेंद ऊपर जाते ही प्रसिद्ध जश्न मनाने लगे.

लॉन्ग लेग पर सिराज थोड़ा पीछे हटे उन्होंने सीमा रेखा पर कैच लपक लिया. लेकिन कैच लेने के बाद, वह एक कदम और पीछे हटे और उनका पैर बाउंड्री से टकरा गया. इस दौरान सिराज अपना संतुलन खो बैठे और और वह गेंद को लेकर बाउंड्री के अंदर चले गए.

इस ब्लंडर के बाद सिराज को भी यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने ये क्या कर दिया. इसके बाद पूरी भारतीय टीम निराश थी. इंग्लैंड ने एक विकेट के बजाय सिर्फ़ 6 रन गंवाए. ब्रूक ने इस जीवनदान का पूरा फ़ायदा उठाया और 35वें ओवर में 16 रन बटोरे. उन्‍होंने 2 चौके भी लगाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सिराज ने जिस समय हैरी ब्रूक को जीवनदान दिया, उस समय इंग्लिश बल्लेबाज 21 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहा था. हालांकि अब देखना होगा कि ब्रूक इस जीवनदान का कितना फायदा उठा पाते हैं.

भारत से मिले 374 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड ने चौथे दिन लंच तक 3 विकेट पर 164 रन बना लिए थे. इंग्लैंड को अभी मैच जीतने के लिए 210 रन और बनाने हैं जबकि भारतीय टीम को 6 विकेट और चटकाने हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.