Ind Vs Eng Abhishek Sharma Credits Coach And Captain After Playing Blistering Knock Against England
IND vs ENG: अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक पारी का श्रेय कोच-कप्तान को दिया, बोले- ऐसा माहौल नहीं देखा
T20 फॉर्मेट में भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबाज ने कहा कि खिलाड़ियों को जो आजादी कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव दे रहे हैं. वैसा माहौल उन्होंने कहीं और किसी ड्रेसिंग रूम में नहीं देखा.
कोलकाता. भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बुधवार को इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने एक बार शॉट खेलना शुरू किया तो फिर रुकने का नाम ही नहीं लिया और 34 बॉल की अपनी पारी में 79 रन ठोककर भारत को इंग्लैंड पर 7 विकेट से आसान जीत दिला दी. मैच के बाद इस युवा बल्लेबाज ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये दोनों मिलकर खिलाड़ियों को जो भरोसा दे रहे हैं मैंने वैसा माहौल पहले कभी किसी ड्रेसिंग रूम में नहीं देखा.
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड पर नकेल कसी और पहले बैटिंग का न्योता मिलने के बाद इंग्लिश टीम ईडन गार्डेंस के मैदान पर 20 ओवर में सिर्फ 132 रन ही जोड़ पाई. अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते भारत ने सिर्फ 12.5 ओवर में यह टारगेट हासिल कर लिया.
अभिषेक ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘मैं अपनी बात कहना चाहता था, लेकिन कप्तान (सूर्यकुमार यादव) और कोच (गंभीर) का विशेष उल्लेख करना चाहूंगा. उन्होंने हमें युवाओं के रूप में जो आजादी दी है, वह जबरदस्त है.’
जहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान गंभीर के सीनियर खिलाड़ियों के साथ तालमेल नहीं होने की बातें चल रही थीं, वहीं अभिषेक ने ड्रेसिंग रूम के माहौल की तारीफ की. अभिषेक ने कहा, ‘मैंने ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा, खुद को अभिव्यक्त करो, पहली गेंद से ही अपने शॉट्स लगाओ.’
अपनी योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह बहुत सरल था, जैसे वह आईपीएल में खेलते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, ‘मेरा प्लान आसान थी जैसे मैं आईपीएल में खेलता था, वैसे ही खेलूं.’
जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की गेंदों की गति का उपयोग करते हुए वह क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता था कि इंग्लैंड के गेंदबाज शॉर्ट गेंदबाजी करेंगे और मेरे धैर्य की परीक्षा लेंगे. मैंने अपनी योजनाओं को बहुत अच्छे से लागू किया.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.