नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया अब मेहमान टीम का सफाया करने के इरादे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी. बुधवार को खेले जाने वाले इस मैच में अंग दान के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से एक खास अभियान भी चलाया जाएगा. अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान ‘अंग दान करें, जीवन बचाएं’ नामक जागरूकता अभियान की शुरुआत होगी. आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है.
जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ’12 फरवरी को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के अवसर पर हम ‘अंग दान करें, जीवन बचाएं’ नामक जागरूकता अभियान शुरू कर रहे हैं. खेल में लोगों को प्रेरित करने, जोड़ने और मैदान से बाहर भी सकारात्मक प्रभाव डालने की ताकत होती है. इस पहल के माध्यम से हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे सबसे बड़ा उपहार देने की दिशा में एक कदम बढ़ाएं – जीवनदान.
On the occasion of the 3rd ODI between India and England in Ahmedabad on February 12th, we are proud to launch an awareness initiative – “Donate Organs, Save Lives.”
Sport has the power to inspire, unite, and create lasting impact beyond the field. Through this initiative, we…
‘एक संकल्प, एक निर्णय, कई जिंदगियां बचा सकता है. आइए, हम सब मिलकर बदलाव लाने में योगदान दें!’ भारत ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में चार विकेट से जीत दर्ज कर इंग्लैंड पर बढ़त बनाई थी. इसके बाद कटक में हुए दूसरे वनडे में भी भारत ने इसी अंतर से जीत हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. अब तीसरा और आखिरी वनडे बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने आसानी से जीत दर्ज की. पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे रोहित ने इस मुकाबले में जबरदस्त वापसी करते हुए 119 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.