By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ind Vs Eng England Team To Go Back To Abu Dhabi To Meet Again Before Rajkot Test
IND vs ENG- इंग्लैंड की यह कैसी तैयारी! तीसरे टेस्ट से पहले फिर अबुधाबी जाएगी टीम
दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच से पहले मिले गैप के दौरान अबुधाबी लौटने का फैसला किया है. वह भारत दौरे के लिए यहीं पर अपनी तैयारियां करके आई थी.
नई दिल्ली. भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम तीसरे टेस्ट से पहले एक बार फिर अबुधाबी लौट जाएगी. तीसरे टेस्ट में कुछ ब्रेक रखा गया था, जो 15 फरवरी को राजकोट में शुरू होगा. इस टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम अबुधाबी में जाकर अपनी ट्रेनिंग को और पुख्ता करेगी और वह स्पिन के खिलाफ और भी कारगर तरीका अपनाने की कोशिश करेगी. इंग्लैंड स्पिन की मददगार पिचों पर भी बैजबॉल क्रिकेट खेलना चाहता है. इससे उसे भारत में कुछ हद तक कामयाबी भी मिली है. उसने पहले टेस्ट मैच में भारत को मात दी थी, जबकि दूसरे टेस्ट में वह 106 रनों से भले हार गया लेकिन उसने भारतीय टीम को कुछ हद तक दबाव में रखा था.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अबुधाबी में इंग्लिश खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट खेलने पर ही ध्यान नहीं देंगे बल्कि वह खुद को तरोताजा रखने केल लिए यहां गोल्फ का भी लुत्फ लेंगे. मेहमान टीम ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 10 दिन के ब्रेक का उपयोग करने के लिए अबुधाबी जाने का फैसला किया है.
5 टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और अभी सीरीज के 3 टेस्ट मैच खेले जाने बाकी है. इंग्लैंड ने प्रैक्टिस मैचों के लिए भारत जल्दी पहुंचने के बजाए अबुधाबी में एक व्यापक अनुकूलन शिविर के साथ इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज की तैयारी की है.
सीरीज से पहले अबुधाबी शिविर के दौरान इंग्लैंड की टीम ने भारतीय स्पिनरों से निपटने के तरीकों पर काम करने में काफी समय बिताया. पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की लेकिन उसके बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की रिवर्स स्विंग गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए और दूसरी पारी में अनुशासित भारतीय गेंदबाजी के सामने रिकॉर्ड 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई.
भारत ने सोमवार को यहां चौथे दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी में 292 रन पर आउट करके दूसरे टेस्ट में 106 रन से जीत के साथ सीरीज बराबर की. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जमाया. भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने भी शतक जमाया, जबकि बॉलिंग में जसप्रीत बु्मराह ने 9 विकेट लेकर इंग्लैंड को हार पर मजबूर कर दिया. बुमराह को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
Also Read:
-
'बुमराह को स्लो गेंदबाजी का हुनर मैंने सिखाया', जानिये पाकिस्तान में जन्मे इस बॉलर ने क्या-क्या दावे किये | देखें VIDEO
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को खिताब जीतने की एक ही उम्मीद, दिग्गज खिलाड़ी बोला- जसप्रीत बुमराह का भी दिन हो सकता है खराब
-
IND vs ENG: वो 5 फैक्टर, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत- अक्षर के कैच, संजू की बैटिंग और...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें