IND vs ENG- इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को नहीं मिला भारत का वीजा, दुबई से वापस लौटा

इंग्लैंड ने युवा ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को पहली बार भारत दौरे के लिए टीम में चुना था लेकिन उन्हें भारत आने का वीजा नहीं मिल पाया है.

Published date india.com Published: January 24, 2024 9:51 AM IST
Shoaib Bashir England
शोएब बशीर @Instagram

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत आ चुकी है. लेकिन उसके एक खिलाड़ी को अभी तक भारत में कदम रखने का मौका नहीं मिला है. दरअसल पहली बार इंग्लैंड की टीम में आए शोएब बशीर (Shoaib Bashir) को भारत से वीजा नहीं मिल पाया है और वह अब दुबई से इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. इंग्लैंड की टीम को अब अपना पहला टेस्ट मैच इस युवा खिलाड़ी के बगैर ही खेलना होगा. 20 साल के बशीर पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश खिलाड़ी हैं और उनके भारत में वीजा को लेकर कुछ समस्याएं आ रही थीं. इसी के चलते उनका भारत आने का रास्ता फिलहाल साफ नहीं हो पाया है.

अब बशीर इंग्लैंड लौटकर भारतीय हाई कमीशन में जाकर सही आवेदन हासिल करेंगे. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इस मामले पर अफसोस जताया है और कहा कि बतौर कप्तान इस मसले को लेकर यह काफी चिढ़चिड़ाने वाला है. उन्होंने कहा, ‘हमने दिसबंर के मध्य में अपनी टीम की घोषणा कर दी थी, और अब बैश (बशीर) वीजा के चलते यहां नहीं आ पा रहा है. मैं उसके लिए बहुत ज्यादा निराश हूं. मैं यह नहीं चाहता कि इंग्लैंड टीम के साथ उसका पहला ही अनुभव इतना खराब हो.’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि वह ऐसा पहला क्रिकेटर नहीं है, जिसे इस सबसे गुजरना पड़ रहा है. मैं ऐसे कई लोगों के साथ खेला हूं, जिन्होंने ऐसे ही मामलों का कई बार सामना किया है. मैं इससे परेशान हूं कि हमने किसी खिलाड़ी को चुना था और वह वीजा मसले के चलते हमारे साथ नहीं है. खासतौर से एक युवा लड़का, उसके लिए मैं सदमे में हूं. यह बहुत ही चिढ़चिड़ाने वाली बात है. लेकिन उनकी मदद में कई लोग जुटे हुए हैं.’

इंग्लिश टीम को उम्मीद थी कि बशीर यूएई में पहुंच गए हैं और उनके वीजा का मुद्दा वही सुलट जाएगा. यहां उनकी टीम के डायरेक्ट ऑफ ऑपरेशंस स्टुअर्ट हूपर भी मौजूद थे. लेकिन इस मसले का कोई हल नहीं निकल पाया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.