IND vs ENG: सरफराज या पाटीदार? दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG playing XI: दूसरे टेस्ट के लिए भारत को अपनी प्लेइंग-11 चुनने में काफी माथापच्ची करनी पड़ सकती है क्योंकि दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: February 1, 2024, 9:10 AM IST

विशाखापत्तन: पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (ACA-VDCA Cricket Stadium) में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट (IND vs ENG 2nd Test) मैच में वापसी करना चाहेगी. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया की कोशिश बराबरी पर है. दूसरे टेस्ट के लिए भारत को अपनी प्लेइंग-11 चुनने में काफी माथापच्ची करनी पड़ सकती है क्योंकि दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है. रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के बाहर होने के बाद किसे अंतिम 11 में मौका मिलेगा, यह कहना मुश्किल है.

पहले टेस्ट के बाद चयनकर्ताओं ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में चुना है, लेकिन उनका प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है. इन तीनों से पहले रजत पाटीदार वहां मौजूद है और ऐसा माना जा रहा है कि सरफराज की तुलना में पाटीदार का पलड़ा भारी लग रहा है.

लेकिन देखना होगा कि कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ क्या फैसला लेते हैं. वहीं, दूसरी तरफ शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. गिल-अय्यर दोनों पिछली 10 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं. लेकिन अनुभव को देखते हुए उन्हें प्लेइंग-11 में बरकरार रखा जा सकता है.

पिच रिपोर्ट

विशाखापत्तनम स्टेडियम की पिच की बात करें तो इस मैदान पर खूब रन बनते हैं. लेकिन यहां पर गेंदबाजों का भी दबदबा रहा है. मैच के तीसरे दिन यहां गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है. तेज गेंदबाजों ने यहां पर 32.86 की औसत से 23 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनरों ने 36.04 की औसत से 47 विकेट लिए हैं. दिलचस्प बात यह है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दोनों मैच जीते हैं. विशेष रूप से, विशाखापत्तनम में पहली पारी का औसत स्कोर 479 है. विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में विजयी रहा है.

भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड:

भारत और इंग्लैंड ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक 132 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें से भारत ने 31 जीते हैं जबकि इंग्लैंड को 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच अब तक 50 मैच ड्रा रहे हैं. इंग्लैंड ने भारत में अब तक 65 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से भारत ने 22 जीते हैं, इंग्लैंड ने 15 जीते हैं जबकि 28 मैच ड्रा रहे हैं.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.