
Sandeep Gupta
11 साल से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय हूं. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से करने के बाद दैनिक जागरण और पंजाब केसरी जैसे समूह में काम किया. ... और पढ़ें
India vs England : टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है. भारत और पाकिस्तान दोनों ही इस वक्त सेमीफाइनल में हैं. आज न्यूजीलैंड की जंग पाकिस्तान से है. ऐसे में फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों पड़ोसी देश एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. हालांकि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) इससे इत्तेफाक नहीं रखते. उनका कहना है कि वो नहीं चाहते कि पाकिस्तान और भारत के बीच खिताबी जंग हो. जाहिर सी बात है कि अगर रोहित और बाबर की सेना फाइनल खेलती हैं तो इसके लिए इंग्लैंड को अपना मैच हारना होगा. कोई भी कप्तान ऐसा होते हुए नहीं देखना चाहेगा.
मैच से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत के दौरान जोस बटलर ने कहा, “हम भारत-पाकिस्तान का फाइनल होते नहीं देखना चाहते. हम उनकी पार्टी को खराब करना चाहते हैं. दोनों ही अच्छी टीमें हैं. हम उस प्वाइंट पर पहुंच गए हैं जहां पहुंचना चाहते थे. हर कोई सेमीफाइनल में खेलने को लेकर उत्साहित है. जाहिर है हम इस महान भारतीय टीम के खिलाफ मैच खेलना चाहते हैं. हम ऐसी स्थिति में आना चाहते हैं.”
जोस बटलर ने इस दौरान डेविड मलान और मार्क वुड की फिटनेस पर भी अहम अपडेट दिया. उनका कहना है कि मार्कवुड और मलान दोनों के ही खेल पाने पर संदेह है. हमें देखना होगा कि मैच के दिन पर उनकी क्या स्थिति है. हम चाहते हैं कि सभी फिट रहें. स्क्वाड का हिस्सा सभी साथियों पर मुझे पूरा भरोसा है.
बटलर ने कहा, “भुवनेश्वर कुमार एक अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन हमें उनसे डर नहीं लगता। भारत एक मजबूत टीम है। उनके स्क्वाड में काफी बड़े खिलाड़ी हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मिडल ओवर के दौरान स्पिनर विकेट निकालने का अच्छा ऑप्शन हैं। युजवेंद्र चहल एक विकेट निकालने वाला गेंदबाज है।”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.