
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
राजकोट: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ गुरुवार से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच (India vs England 3rd Test) के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है. दोनों टीमें अभी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है. मेहमान टीम ने राजकोट टेस्ट के लिए पाकिस्तानी मूल के स्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है. उनकी जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) की वापसी हुई है. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में वुड को एक भी सफलता नहीं मिली थी.
इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में 28 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन टीम इंडिया ने इसके बाद विशाखापत्तनम में पलटवार करते हुए इंग्लैंड को 106 रनों से रौंद दिया. भारतीय टीम को तीसरा टेस्ट एक ऐसे मैदान पर खेलना है, जहां उसका रिकॉर्ड अब तक काफी शानदार रहा है.
विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वुड को बाहर कर दिया था और 41 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को प्लेइंग-11 में शामिल किया था. जैक लीच के बाहर होने के बाद बशीर ने दूसरे मैच से टेस्ट में अपना डेब्यू किया था. 20 साल के इस स्पिनर ने दूसरे टेस्ट में चार विकेट चटकाए थे. इसमें पहली पारी में लिए गए 3 विकेट भा शामिल है. उधर, जो रूट को दूसरे टेस्ट में स्लिप में फील्डिंग करते समय दाहिनी उंगली में चोट लग गई थी, लेकिन राजकोट टेस्ट के लिए वह समय पर ठीक हो गए.
One change to our XI for the third Test in Rajkot 🏏 🔁
🇮🇳 #INDvENG 🏴 #EnglandCricket
— England Cricket (@englandcricket) February 14, 2024
राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.