IND vs ENG: हैरी ब्रूक के शतक से गदगद हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, बोले- स्टोक्स के बाद ओली पोप नहीं उन्हें ही बनाए कप्तान

India vs England: ओवल टेस्ट के चौथे दिन हैरी ब्रूक जब बैटिंग पर उतरे थे तो इंग्लिश टीम बैकफुट पर खड़ी थी. लेकिन हैरी ब्रूक ने अपने बेखौफ अंदाज में खेलकर टीम को संकट से निकालकर जीत की राह पर ला दिया. अब माइकल वॉन ने रख दी यह मांग...

Published date india.com Published: August 4, 2025 4:53 PM IST
Harry Brooks Eng
हैरी ब्रुक, इंग्लैंड के बल्लेबाज @ICCx

India vs England: लंदन. अपने बेखौफ अंदाज के लिए मशहूर हैरी ब्रूक ने एक बार फिर अपने साहसिक शतक से बैकफुट पर खड़ी इंग्लैंड को जीत की राह पर ला दिया. ओवल टेस्ट के चौथे दिन जब वह क्रीज पर उतरे थे, तब इंग्लैंड का स्कोर 106 रन पर 3 विकेट था और वह जीत से 268 रन दूर थी. उनके साथ जो रूट खड़े थे लेकिन मैच की चौथी पारी में इस टारगेट का पाना नामुमकिन सा लग रहा था लेकिन ब्रूक ने इसकी परवाह किए बगैर अपना स्वभाविक खेल खेला और तेज तर्रार शतक जमा दिया.

इंग्लैंड को जीत की राह पर ले आए थे हैरी ब्रूक

दूसरे छोर पर रूट में मजबूती के साथ उनका साथ निभाते चले गए और उन्होंने भी अपना शतक पूरा कर इंग्लैंड को जीत की राह पर ला दिया. उनके इस शतक से इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी भी गदगद हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन मानते हैं कि क्रीज पर उनकी मौजूदगी अच्छी लीडरशिप क्वॉलिटी का भाव देती है. ऐसे में बेन स्टोक्स के बाद उन्हें ही इंग्लैंड की कमान सौंपनी चाहिए ओली पोप को नहीं.

6 रन से ओवल टेस्ट हार गया इंग्लैंड

IND vs ENG- भारत ने इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में धोया, सीरीज 2-2 से बराबर, मोहम्मद सिराज-प्रसिद्ध कृष्णा जीत के हीरो

ब्रूक ने भारत के खिलाफ 5वें और निर्णायक टेस्ट के चौथे दिन 98 गेंद में 111 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. चौथे दिन के खेल के बाद वॉन ने यह बात कही. लेकिन 5वें दिन का परिणाम उन्हें निराश कर सकता है. भारत ने 5वें दिन गेंदबाजी पर आते ही इंग्लैंड के बाकी बचे 4 विकेटों का सफाया शुरू किया और उसे 6 रन के करीबी अंतर से जीत से महरूम कर दिया.

इंग्लैंड के कामयाब कप्तानों में से एक हैं वॉन

इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य देख रहे वॉन की सलाह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के लिए कारगर हो सकती है. इंग्लैंड के कामयाब कप्तानों में से एक वॉन ने अपने दौर में बतौर कप्तान 51 में से 26 टेस्ट जीते. उन्होंने कहा कि ओली पोप शानदार उपकप्तान हैं लेकिन स्टोक्स के संन्यास के बाद ब्रूक को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए.

कई बार अच्छे कप्तान नहीं होते अच्छे उपकप्तान

उन्होंने कहा, ‘हैरी ब्रूक में नेतृत्व क्षमता नैसर्गिक है. अगर भविष्य में बेन स्टोक्स चोटिल हैं और पोप उपकप्तान नहीं हैं तो ब्रूक कप्तान हो सकते हैं. ओली पोप अच्छे उपकप्तान हैं. कप्तान को देने के लिए उसके पास अच्छे सुझाव होते हैं. लेकिन कई बार उपकप्तान अच्छे कप्तान नहीं होते. मार्कस ट्रेसकोथिक शानदार उपकप्तान थे लेकिन मेरी नजर में कप्तान नहीं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.