14 महीने बाद मोहम्मद शमी ने भारत के लिए खेला पहला इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?

Mohammed Shami goes wicketless on T20I return: शमी ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की. अंतिम एकादश में एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह लेने वाले शमी ने पहला ओवर डाला.

Published date india.com Published: January 29, 2025 8:13 AM IST
14 महीने बाद मोहम्मद शमी ने भारत के लिए खेला पहला इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?
Mohammed Shami, IND vs ENG,

राजकोट: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आखिरकार 14 महीने के बाद भारत की प्लेइंग-11 में वापसी करने में सफल रहे. इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में शमी को अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. क्रिकेट फैंस के अलावा कई दिग्गजों की नजरें मोहम्मद शमी पर थी, हालांकि शमी हालांकि वापसी मैच में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके.

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (24 रन पर 5 विकेट) ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में दूसरी बार 5 विकेट हॉल लिया और दोनों बार भारत को मैच में हार मुंह देखना पड़ा है. चक्रवर्ती के पंजे के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के हाथों 26 रन से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय बल्लेबाजों ने फिर कटाई नाक! 426 दिन बाद घर में टीम इंडिया को मिली हार, इंग्लैंड ने की सीरीज में वापसी

हार के बावजूद मेजबान भारत अभी सीरीज में 2-1 से आगे है. भारत ने राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 171 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 145 रनों पर रोक दिया.

मोहम्मद शमी नवंबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद टीम से बाहर थे. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें चुना गया था, मगर पहले दो मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं थे, जिसके बाद उनके फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे. हालांकि तीसरे टी-20 मैच के प्लेइंग-11 में शामिल कर उनकी फिटनेस को लेकर जवाब दिया गया. शमी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.

Ranji Trophy: आयुष बडोनी की कप्तानी में खेलेंगे Virat Kohli, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस सीरीज के जरिए उनके फिटनेस और फॉर्म की परीक्षा होनी थी, मगर तीसरे टी-20 मैच जो शमी के लिए वापसी मैच था, वह यादगार नहीं रहा. शमी ने वापसी मैच में तीन ओवर का स्पेल किया और तीन ओवर के स्पेल में 25 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका.

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की. शमी के पहले ओवर में एक चौका और दो सिंगल के साथ कुल छह रन बने, वहीं उनके स्पेल के दूसरे ओवर में बेन डकेट ने एक छक्का जड़ा और इस ओवर में कुल नौ रन बटोरे. शमी अपने स्पेल का आखिरी ओवर डेथ ओवर में करने आए. इस ओवर में उन्होंने 11 रन खर्च किए. शमी अपनी गेंदबाजी के दौरान फुल कॉन्फिडेंट नजर भी नहीं आ रहे थे.

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ICC ने अपने सबसे बड़े अवॉर्ड से किया सम्मानित

इससे पहले शमी ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की. अंतिम एकादश में एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह लेने वाले शमी ने पहला ओवर डाला. उन्होंने पहले स्पैल में दो ओवर में 15 रन दिए और 19वें ओवर में वापसी करके 11 रन दिए. उन्होंने 140 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर अपनी फिटनेस को लेकर चिंताओं को दूर किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.