IND vs ENG: भारत से हार के बाद क्या बोले जोस बटलर, बल्लेबाजों को दी यह सलाह

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने हार का कारण टीम की बल्लेबाजी को दिया है. उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों की काट ढूंढनी होगी.

Published date india.com Published: January 23, 2025 1:28 PM IST
Jos Buttler
जोस बटलर @BCCI

कोलकाता. भारत दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलने आई इंग्लैंड को इडेन गार्डेंस में खेले गए पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के मिडल ऑर्डर की भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने कमर तोड़ दी. दोनों ने मिलकर 5 विकेट अपने नाम किए. 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लेने वाले वरुण को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. इस बार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी हार का कारण स्पिन के खिलाफ टीम की खराब बल्लेबाजी को बताया है.

बटलर ने कहा कि भारतीय हालात में स्पिनरों को खेलने की चुनौती बनी रहेगी. लेकिन उनके बल्लेबाजों को 5 मैचों की सीरीज में वापसी करने के लिए इससे निपटने का तरीका ढूंढना होगा. इंग्लैंड की टीम बुधवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई की स्पिन तिकड़ी के सामने 132 रन आउट हो गई. भारत ने केवल 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करके सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली है.

बटलर ने यहां ईडन गार्डन्स में मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हम उस तरह का खेल नहीं खेल पाए जैसा कि खेलना चाहते थे. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे कुछ बल्लेबाज पहली बार उनके कुछ गेंदबाजों का सामना कर रहे थे. उनके प्रदर्शन पर गौर करना अच्छा होगा. हर कोई अच्छा खेलना चाहता है और उन पर दबाव बनाना चाहता है. हम बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं, जिसका हम बचाव कर सकें.’ इंग्लैंड के कप्तान ने स्वीकार किया कि स्पिन भारत में लगातार चुनौती बनी रहेगी और उन्होंने अपनी टीम से इससे निपटने के लिए व्यक्तिगत रणनीति तैयार करने का अनुरोध किया.

बटलर ने कहा, ‘हमारे पास वास्तव में अच्छे खिलाड़ी हैं और हम जानते हैं कि भारत के खिलाफ उन्हें स्पिन का काफी सामना करना पड़ेगा. हमारा मानना है कि हमें प्रत्येक मैच में कम से कम तीन स्पिनर का सामना करना पड़ेगा. हमें उन पर दबाव बनाने के लिए अपनी व्यक्तिगत रणनीति के साथ खेलना होगा.’

हार के बावजूद बटलर ने कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट के अपने आक्रामक ब्रांड से नहीं हटेगा जो 2015 से उनकी पहचान रही है. उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में हम हमेशा आक्रामक खेल खेलने का प्रयास करते हैं. ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि 2015 के बाद से हमारा सीमित ओवरों की क्रिकेट में खेलने का यही तरीका रहा है और हम वास्तव में कभी इससे पीछे नहीं हटे हैं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.